हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home देश इन जिलो में 4...

    इन जिलो में 48 घंटों में बारिश के आसार

    Weather Update
    Weather Update

    अमरावती/हैदराबाद (एजेंसी)। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के एक या दो स्थानों पर अगले 48 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दैनिक मौसम रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के यानम में अगले पांच दिनों में और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में गुरुवार से शनिवार तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

    तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा में एक या दो स्थानों पर बारिश हुई और पिछले 24 घंटों में तेलंगाना और पुडुचेरी के यानम में मौसम शुष्क रहा। मौसम रिपोर्ट में कहा गया कि सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि को रायलसीमा के आरोग्यवरम और तेलंगाना के मेडक में सबसे कम न्यूनतम तापमान क्रमश: 18.5 डिग्री सेल्सियस और 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    हिमाचल में चोटियों पर हिमपात से बढ़ रही सैलानियों की संख्या

    हिमाचल प्रदेश के जनजातीय इलाकों में हिमपात के कारण समूचा प्रदेश भीषण ठंड की चपेट में है इस हिमपात के बीच नववर्ष मनाने पहुंच रहे सैलानियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है और पर्वतों की रानी की ओर सैलानियों की भारी भीड पहुंच रही है। जिला लाहौल स्पिति में क्रिसमस व नव वर्ष के चलते प्रतिदिन जिला लाहौल स्िपति में सैलानियों की आवाजाही में निरंतर वृद्धि देखने को मिल रही है। अब तक अटल सुरंग रोहतांग से जिला लाहौल स्पिति में कुल 19383 वाहनों का आवागमन हुआ है। इन वाहनों में प्रदेश के अन्दर व बाहर के पर्यटकों की काफी संख्या में वाहनों रही हैं।

    उत्तर भारत में सर्दी का सितम और ठिठुरन, कब तक रहेगा शीतलहर …

     देश में पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ो पर हो रही बर्फबारी के कारण आज भी उत्तर भारत समेत दिल्ली एनसीआर में कोहरे और शीत लहर का प्रकोप जारी रहा। दिल्ली एनसीआर में मंगलवार सुबह घना कोहरा देखा गया है। कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर कम रहा है। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन धीमी गति से चल रहे है। अधिकांश वाहन अपने वाहनों की लाईट जलाकर चलते देखे गये है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8030 दिल्ली राजधानी दिल्ली न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में अगले 48 घंटे घने कोहरे का, वहीं पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी का और कुछ क्षेत्रों में बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

    मौसम में बड़ा बदलाव

    विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में ठंडी हवाएं चलने के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीते कुछ दिनों से पहाड़ों पर तेज हुई बर्फबारी के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है और पहलगाम में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। पहलगाम के सड़कें बर्फ की सफेद चादर से ढ़की हुई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में आगामी तीन दिनों तक शीतलहर चल सकती है। पंजाब के बठिंडा में सुबह 5.30 बजे दृश्यता का स्तर सबसे कम शून्य दर्ज किया है। वहीं अमृतसर और पटियाला में यह 50 मीटर रहर है। हरियाणा के हिसार, चंडीगढ़ और अंबाला जैसे शहरों में भी दृश्यता के स्तर 25 मीटर दर्ज किया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here