हमसे जुड़े

Follow us

16 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More

    Angelo Matthews Retirement: इस महान क्रिकेटर ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा!

    Angelo Matthews Retirement News
    Angelo Matthews Retirement: इस महान क्रिकेटर ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा!

    Angelo Matthews Retirement: गॉल (श्रीलंका): श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश के विरुद्ध खेले गए पहले टेस्ट मैच के पश्चात् टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। इस भावुक क्षण पर बांग्लादेश की टीम ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। Angelo Matthews Retirement News

    समस्त साथियों, प्रशिक्षकों, प्रशंसकों और परिवार का हृदय से आभार

    मैच समाप्ति के बाद मैथ्यूज ने कहा, “संन्यास की घोषणा के बाद मुझे जो स्नेह और समर्थन मिला, उसने मुझे भावविभोर कर दिया है। मैं अपने समस्त साथियों, प्रशिक्षकों, प्रशंसकों और परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने इस कठिन किंतु सुंदर यात्रा में मेरा साथ दिया। यह सफर आसान नहीं था, कई उतार-चढ़ाव आए, परंतु हर क्षण मूल्यवान रहा।” उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के विरुद्ध ऐतिहासिक जीत तथा श्रीलंका में ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराना उनके करियर के अविस्मरणीय पल रहे। “ये क्षण केवल मेरे लिए नहीं, पूरी टीम के लिए गर्व का विषय थे,” मैथ्यूज ने कहा।

    अपने अंतिम टेस्ट मैच में मैथ्यूज ने बांग्लादेश के खिलाफ 39 और 8 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश ने पहली पारी में 495 रन बनाए, जिसके उत्तर में श्रीलंका ने 485 रन बनाए। दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 6 विकेट पर 285 रन बनाकर पारी घोषित की और श्रीलंका को 296 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में श्रीलंका ने 4 विकेट खोकर 72 रन बनाए, जिसके बाद मुकाबला ड्रॉ घोषित कर दिया गया। Angelo Matthews Retirement News

    मैथ्यूज ने वर्ष 2009 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और अब तक कुल 119 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 16 शतक और 45 अर्धशतक की सहायता से 8,214 रन बनाए एवं गेंदबाजी में 33 विकेट भी प्राप्त किए। उन्होंने 34 टेस्ट मैचों में श्रीलंका की कप्तानी भी की और 2014 में हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड पर ऐतिहासिक जीत दिलाई। कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के बाद मैथ्यूज टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने हैं। Angelo Matthews Retirement News