हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नामजद आरोपियो...

    नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्रामीणों ने रणजीतपुर चौंकी में रोष प्रकट किया

    Yamunanagar News
    Chhachhrauli News:  नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्रामीणों ने रणजीतपुर चौंकी में रोष प्रकट किया

    नगली 32 की पंचायती भूमि में हुए विवाद को लेकर हुई मारपीट में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को रणजीतपुर चौंकी में रोष प्रकट किया

    छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Chhachhrauli News: मार्च रविवार को 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने चौंकी इंचार्ज पर आरोपियों की गिरफ्तारी करने की बजाय उनका बचाव करने का आरोप लगाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसएचओ बिलासपुर ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। उसके बाद ग्रामीण शांत हुए। नगली 32 सरपंच प्रतिनिधि व जिला परिषद सदस्य अहमद अली ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में एक पंचायती जमीन है। जिसमें पेड़ लगे हुए थे गांव में बारात घर बनाने के लिए जिला परिषद की तरफ से ग्रांट आई थी। Yamunanagar News

    पंचायती जमीन से पेड़ काटकर जमीन में बारात घर बनाने की कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान गांव के ही कुछ शरारती लोग मौके पर पहुंचे और कार्य करने वाले लोगों के साथ दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। जिसमें तीन-चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। सरपंच प्रतिनिधि व जिला परिषद सदस्य अहमद अली ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों के मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने लगभग दो दर्जन लोगों को आईपीसी की धारा 326 अन्य धाराओं के तहत 4 मार्च को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया था। Yamunanagar News

    उसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही थी। जिसको लेकर नगली 32 के सैकड़ो ग्रामीण रणजीतपुर चौंकी मे पहुंच उन्होंने रोष प्रकट किया। ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे रोष प्रकट को देखकर सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बिलासपुर थाना प्रभारी जगदीश ने ग्रामीणों को आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। उसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

    थाना प्रभारी बिलासपुर जगदीश ने बताया कि गांव में बारात घर बनाने का कार्य चल रहा था जिसमें दो पक्षों का विवाद हो गया था। जिसमें तीन-चार लोग घायल हैं। दो दर्जन से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ 326 अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर ली जाएगी।

    यह भी पढ़ें:– Chhachhrauli: छछरौली प्रेस क्लब का हुआ गठन नवाब खान बने प्रधान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here