हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान अनिल चिन्दा न...

    अनिल चिन्दा ने फिर संभाली यातायात की कमान, हनुमानगढ़ की यातायात को देंगे नई दिशा

    Hanumangarh News
    अनिल चिन्दा ने फिर संभाली यातायात की कमान, हनुमानगढ़ की यातायात को देंगे नई दिशा

    नियम पालना के साथ लोगों में ट्रैफिक के प्रति फैलाई जाएगी जागरूकता : चिन्दा

    Transportation System: हनुमानगढ़। नवनियुक्त यातायात प्रभारी अनिल चिन्दा ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इसके साथ ही शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बार फिर उम्मीद की किरण जगी है। इस मौके पर अरोड़वंश समाज के युवाओं ने नवनियुक्त यातायात प्रभारी को बुके भेंट कर उनका स्वागत करते हुए बधाई दी। युवाओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में हनुमानगढ़ की यातायात व्यवस्था नई ऊंचाइयों को छुएगी। Hanumangarh News

    समाज के प्रतिनिधि प्रदीप मदान ने इस मौके पर कहा कि अनिल चिन्दा ने पहले भी अपने कार्यकाल के दौरान हनुमानगढ़ की यातायात व्यवस्था में अनुकरणीय सुधार किए थे। अब जब वे पुन: इस पद पर लौटे हैं, तो शहरवासियों को एक बार फिर से व्यवस्थित और सुगम यातायात व्यवस्था की पूरी उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए अनुभवी अधिकारी की नियुक्ति बेहद जरूरी थी, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। अनिल चिन्दा ने भी समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हनुमानगढ़ उनकी कर्मभूमि रही है और वे पुन: यहां आकर गर्व महसूस कर रहे हैं।

    शहर को मिलेगा अनुशासन का तोहफा | Hanumangarh News

    उन्होंने आश्वासन दिया कि नागरिकों के सहयोग से यातायात व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन कराना ही नहीं, बल्कि लोगों में ट्रैफिक के प्रति जागरूकता फैलाना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। गणेश गिल्होत्रा व सोनू मदान ने कहा कि अब अनिल चिन्दा के नेतृत्व में यातायात व्यवस्था को लेकर नई आशाएं जाग उठी हैं। सभी को उम्मीद है कि उनके अनुभवी दिशा-निर्देशन में हनुमानगढ़ एक बार फिर सुचारू यातायात व्यवस्था का उदाहरण बनेगा। इस मौके पर राहुल मदान, जगदीश मरेजा, सोनू छाबड़ा, मोनू मदान, ध्रुव मदान, इंद्र कुमार, तनिष्क आदि मौजूद थे।

    उल्लेखनीय है कि अनिल चिन्दा पूर्व में भी हनुमानगढ़ में यातायात प्रभारी के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। उनके पूर्व कार्यकाल को शहरवासियों ने खूब सराहा था। उनके कार्यकाल में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया गया, अतिक्रमण हटाया गया और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से लोगों को काफी राहत मिली थी। अनिल चिन्दा की कार्यशैली अनुशासनप्रिय और जनसहयोग पर आधारित रही है, जिससे वे जनता के बीच खासे लोकप्रिय रहे। हाल ही में पुलिस निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए अनिल चिन्दा की यातायात प्रभारी के पद पर नियुक्ति हुई है। Hanumangarh News

    आईजीएनपी, लोहगढ़ हैड, लखूवाली हैड, घग्घर डायवर्जन चैनल, घग्घर नदी पुल का निरीक्षण करने हनुमानगढ़ आ र…