हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More

    Anil Vij: कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने चेयरमैन सहित 32 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल करवाए

    Ambala News
    Ambala News: कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने चेयरमैन सहित 32 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल करवाए

    अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने नगर परिषद अम्बाला सदर चुनाव के लिए सोमवार को आयोजित भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन कार्यक्रम में पंक्तियां पढ़ते हुए कहा कि तूफानों से खेलता हूं मैं, मैं खुद भी एक तूफान हूं, हमसे टकराने वालों के लिए, उनके खात्मे का पैगाम हूं। Ambala News

    विज ने जोशिले अंदाज में कहा कि विकास का जो रथ अम्बाला छावनी में मैने चलाया है, उसे और तेजी से चलाने के लिए आज उस रथ के साथ 32 घोड़े जुड़ रहे हैं। सभी मिलकर सभी अम्बाला छावनी को सुंदर और हरियाणा का सबसे बेहतरीन शहर बनाएंगे। Ambala News

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि मैनें जो इतने वर्षों से अम्बाला छावनी में विकास हेतु मेहनत की है मुझे इस चुनाव में चेयरमैन के अलावा 32 की 32 सीटें भाजपा की झोली में चाहिए। उन्होंने प्रत्याशियों व कार्यकतार्ओं को कहा कि वह पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरे। Ambala News

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज पूरी अंबाला छावनी में उत्सव का माहौल है, चारों तरफ हर दिशा, हर सड़क, हर मार्ग से भाजपा प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के साथ झूमते-नाचते-गाते हुए, एक त्यौहार मनाते हुए यहां पर नामांकन करने के लिए पहुंचे हैं। Ambala News

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अंबाला छावनी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश को पूरी तेजी से आगे ले जा रहे हैं और 2047 तक वह भारत को विकसित भारत बनाना चाहते हैं। प्रदेश में नायब सैनी की सरकार है और एक दिन भी खाली नहीं जाता जिस दिन वो प्रदेश के लोगों, प्रदेश के विकास के लिए नई-नई घोषणाएं न कर रहे हो। Ambala News

    यह भी पढ़ें:– भाजपा ने मेयर पद की प्रत्याशी सुमन बहमनी सहित सभी वार्डों से पार्षद पद के भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन करवाया – कंवरपाल गुर्जर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here