हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    अंकित इन्सां ने किया रक्तदान

    ऐलनाबाद (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन प्रेरणा पर चलते हुए मानवता भलाई के 145 कार्यों को निरंतर करते हुए साध संगत अपना योगदान दे रही है। आमतौर पर लोग अपनी खुशी जाहिर करने के लिए अक्सर दिखावे के तौर पर पार्टियां करते क्लब में जाते हैं और फिजूलखर्ची करते हैं लेकिन डेरा सच्चा सौदा के सेवादार अपनी खुशी को जाहिर करने के लिए मानवता को समर्पित कार्य ही करते हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ते हुए स्थानीय ब्लॉक ऐलनाबाद वार्ड नंबर 3 निवासी अंकित इन्सां ने अपने जन्मदिन पर शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंंह जी इंटरनेशनल ब्लड बैंक में 27वीं बार रक्तदान किया।

    यह भी पढ़ें:– क्रिकेट प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज की टीम रही विजेता

    इस दौरान ब्लड बैंक प्रबंधन ने मेडल पहनाकर व प्रशंसा पत्र देकर अंकित इन्सां को सम्मानित किया। रक्तदान करने पर अंकित इन्सां ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारा खून किसी का जीवन बचाने में काम आ रहा है। आगे भी वह जब भी किसी को जरूरत होगी, रक्तदान करने के लिए जरूर हाजिर होंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here