हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कैथल Stubble Burni...

    Stubble Burning: पराली जलाने पर पूंडरी में एक और किसान गिरफ्तार

    Kaithal News
    Pundri News: जगदीश मलिक सहायक कृषि अभियंता, पराली जलाता किसान फाइल फोटो

    अब तक दर्ज हो चुकी 21 एफआईआर, 79 किसानों की रेड एंट्री

    • जिले में अब तक पराली जलाने के 129 मामले आए सामने | Kaithal News

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Pundri News: पराली जलाने के मामले में जिला प्रशासन का सख्त रवैया लगातार जारी है। दो दिन के बाद अब फिर से जिला प्रशासन ने सख्ती करते हुए पराली जलाने के आरोप में एक और किसान को गिरफ्तार किया है। अब जिले में गिरफ्तार किए गए किसानों की कुल संख्या 19 पर पहुंच गई है। हालांकि इन सभी किसानों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें जमानत देने के बाद छोड़ दिया गया है। जिले में चार दिन बाद फिर से पराली जलाने का भी एक नया मामला सामने आया है। वहीं वायु प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ गया है। Kaithal News

    अब वायु प्रदूषण का स्तर भी 255 पर पहुंच गया है। वीरवार को वायु प्रदूषण का स्तर 174 था। जिले अब तक 21 एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है। जबकि 79 किसानों की रेड एंट्री की गई है, जिसके बाद इन किसानो की फसल अब एमएसपी पर नहीं बिक सकेगी। जिले में अब तक पराली जलाने के 129 मामले आ चुके हैं। अब तक कृषि विभाग के कुल 42 कर्मियों को नोटिस भी जारी किए हैं। इसमें से तीन कर्मियों को सस्पेंड भी किया गया है। इसके साथ ही दो लाख रुपये से अधिक का जुमार्ना लगाया गया है।

    नियमों की अवहेलना करने पर एक और गिरफ्तारी | Kaithal News

    सरकारी आदेशों की अवहेलना करके धान के अवशेष जलाने के एक मामले में थाना पूंडरी की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना पूंडरी की टीम ने गांव जांबा से एक किसान को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कृषि अधिकारी की शिकायत अनुसार उपरोक्त आरोपियों द्वारा पराली के अवशेष जलाकर सरकारी आदेशों की अवहेलना की गई थी। जिस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज किए गया। पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

    किसान पराली जलाने से परहेज करेें। फसल अवशेष प्रबंधन करने वाले किसानों को सरकार द्वारा प्रति एकड़ 1000 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जा रहे हैं। किसी भी सूरत में किसान पराली ना जलाएं बल्कि अवशेष प्रबंधन कर जमीन की उर्वरा शक्ति को बचाए रखें।
                                                                                   -जगदीश मलिक, सहायक कृषि अभियंता, कैथल

    ब्लॉक रेड एंट्री एफआईआर

    • सीवन    – 00 – 03
    • कैथल    -17  – 02
    • कलायत  -01  -00
    • पुंडरी     -23  -12
    • गुहला    -49 -04
    • राजौंद    -10 -00

    यह भी पढ़ें:– ‘आपसी सौहार्द व मेलजोल के साथ मनाए दीपोत्सव’

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here