हमसे जुड़े

Follow us

13 C
Chandigarh
Sunday, February 1, 2026
More

    Body Donation: ब्लॉक कल्याण नगर से एक औैर इन्सां बनी दधीचि

    Sirsa News
    Body Donation: ब्लॉक कल्याण नगर से एक औैर इन्सां बनी दधीचि

    Body Donation: 56 वर्षीय कमलजीत कौर इन्सां बनी देहदानी

    सिरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पवित्र शिक्षाओं को आगे बढ़ाते हुए 166 मानवता भलाई के कार्य को करने में जुटी हुई है। इन्हीं कार्यों में एक कार्य है अमर सेवा, यानी मरणोपरांत मेडिकल रिसर्च के लिए मृत शरीर को मेडिकल कॉलेज को दान करना। इंसानियत का जज्बा लिए इस कार्य में अपनो के मरणोपरांंत साध-संगत निरंतर आहुति डाल रही है। Sirsa News

    इसी कड़ी में शनिवार को एक और नाम ब्लॉक कल्याण नगर के प्रीत नगर गली नंबर 14 निवासी कमलजीत कौर (56) पत्नी काला सिंह का भी जुड़ गया है। उनके मृत शरीर को मेडिकल रिसर्च के लिए उत्तराखंड के देहरादून स्थित ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज धूलकोट चकराता रोड देहरादून में दान किया गया है। बता दें कि कमलजीत कौर कैंसर की बीमारी से पीड़ित थी और शुक्रवार को वह घर पर हीी अपनी श्वासों रूपी पुंजी पूरी करके कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजे। उनके मरणोपरांत उनके स्वजन की ओर से उनका पार्थिव शरीर शनिवार को मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया गया।

    साध-संगत ने फूल बरसाकर व सैल्यूट कर देहदानी को किया नमन

    इससे पूर्व प्रीत नगर गली नंबर 14 में सचखंडवासी के आवास पर अरदास का शब्द बोलकर मृत शरीर को फूलो से सजी एंबुलेंस में रखा गया और उनके आवास से लेकर शाह मस्तान-शाह सतनाम जी धाम व मानवता भलाई केंद्र डेरा सच्चा सौदा सिरसा तक उनकी अंतिम विदाई यात्रा निकाली गई। इस दौरान रास्तों में जगह-जगह साध-संगत व आमजन ने एंबुलेंस पर पुष्प वर्षा कर देहदानी को सजदा किया। Sirsa News

    वहीं इसी दौरान अंतिम विदाई के समय एंबुलेंस के साथ चल रहे शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर विंग के महिला-पुरुष सेवादारों ने जब तक सूरज चांद रहेगा, देहदानी कमलजीत कौर तेरा नाम रहेगा, शरीर दानी कमलजीत कौर इन्सां अमर रहे, अमर रहे के गगनभेदी नारों से आसमान गुंजायमान किया। बाद में डेरे के मुख्य द्वार से समस्त साध-संगत व परिजनों ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का पवित्र इलाही नारा लगाकर व देहदानी को सैल्यूट कर मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया।

    बेटी ने दिया अर्थी को कंधा | Body Donation

    सचखंडवासी की अंतिम विदाई के समय डेरा सच्चा सौदा की बेटा-बेटी एक समान शिक्षा को आगे बढ़ाते हुए देहदानी की बेटी गुरप्रीत कौर इन्सां उनकी अर्थी को कंधा देकर समाज को एक सशक्त संदेश दिया। बेटी गुरप्रीत कौर ने पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का आभार जताते हुए कहा कि पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं की बदौलत ही उन्हें आज अपनी माता की अर्थी को कंधा देने का सौभाग्य मिला है। साथ ही डेरा सच्चा सौदा की शिक्षाओं पर चलते हुए उन्होंने अपनी माता का शरीर दान किया है। ताकि समाज का भला हो सकें।

    85 मैंबर यादविंद्र इन्सां, प्रवीण इन्सां, सोनिया इन्सां व ब्लॉक प्रेमी सेवक मा. सतीश इन्सां ने कहा कि कमलजीत कौर इन्सां का परिवार लंबे अरसे से डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है और पूरा परिवार अनथक सेवादार है। कमलजीत कौर के मरणोपरांत बेटी गुरप्रीत कौर ने सच्चे गुरसिख होने का जज्बा दिखाते हुए अपनी माता का देहदान किया है। ब्लॉक की साध-संगत परिवार के जज्बे को सलाम करती है। Sirsa News

    Haryana Assembly Elections: चुनावों में प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की पेड न्यूज़ पर रहेगी पैनी नजर!…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here