हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश पाकिस्तान के ...

    पाकिस्तान के कराची में एक और मंदिर में तोड़फोड़

    Temple Vandalized Krachi

    इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान में मंदिर में तोड़फोड़ की एक और घटना सामने आई है। कराची स्थित मारी माता मंदिर में बुधवार को देवी-देवताओं की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया गया। कराची में कोरंगी थानान्तर्गत आने वाले ‘जे’ क्षेत्र में स्थित श्री मारी माता मंदिर पर हुए हमले से कराची में रहने वाले हिंदू अल्पसंख्यक सकते में आ गए हैं। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने इलाके में रहने वाले संजय के दिए बयान के हवाले से कहा कि छह- सात लोग मोटरसाइकिल से आये और मंदिर में तोड़फोड़ की।

    उसने कहा, ‘ ये कौन लोग थे और उन्होंने ऐसा क्यों किया ये हमें नहीं मालूम।” घटना की पुष्टि करते हुए कोरंगी के थाना प्रभारी फारूक संजरानी ने कहा, ”पांच से छह अज्ञात लोग मंदिर में घुसे, तोड़फोड़ की और फरार हो गए।” संजरानी ने कहा कि अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पाकिस्तान में मंदिर अक्सर भीड़ हिंसा के निशारे पर रहे हैं।

    पिछले साल अक्टूबर में, कोटरी में सिंधु नदी के तट पर बने एक मंदिर में कुछ अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की थी। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अपनी रिपोर्ट में कहा, अगस्त में भोंग शहर में स्थित गणेश हिंदू मंदिर में कुछ लोगों ने हमला किया था और साथ ही, भीड़ ने सुक्कुर-मुल्तान मोटरवे (एम-5) को भी अवरुद्ध कर दिया था। यह घटना तब घटी, जब एक स्थानीय मदरसा में कथित तौर पर पेशाब करने वाले नौ साल के एक हिंदू लड़के को जमानत दे दी गई थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here