हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अजीत राही एंट...

    अजीत राही एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय निदेशक नियुक्त

    Anti Corruption Foundation of India

    नरेंद्र अरोड़ा एंव हरीश चन्द्र शर्मा ने नियुक्ति पत्र सौंप दिलाई शपथ

    करनाल(विजय शर्मा)। एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया (Anti Corruption Foundation of India) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा एंव राष्ट्रीय संयोजक हरीशचन्द्र शर्मा ने राष्ट्रीय टीम का विस्तार करते हुए करनाल के विख्यात समाजसेवी अजीत राही को राष्ट्रीय निदेशक नियुक्त किया। राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा एंव राष्ट्रीय संयोजक हरीशचंद्र शर्मा ने नव नियुक्त पदाधिकारी अजीत राही को नियुक्ति पत्र सौंपकर सत्यनिष्ठा एंव पद की गरिमा में रहते हुए भ्रष्टाचार उन्मूलन जागरूकता के लिए कार्य करने की शपथ दिलवाई।

    ये भी पढ़ें:-खुशखबरी, रेलवे में निकली सीधी भर्ती

    भारतवर्ष के सभी राज्यों में भ्रष्टाचार उन्मूलन
    जागरूकता के लिए कार्य कर रहा है: नरेंद्र अरोड़ा

    इस अवसर पर अजीत राही ने कहा कि वह अपने पद की गरिमा में रहकर भ्रष्टाचार उन्मूलन जागरूकता के लिए कार्य करेंगे और देश भर से लोगो को संगठन के उद्देश्यों के साथ जोड़ेंगे। इस अवसर पर नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन आॅफ इंडिया सम्पूर्ण भारतवर्ष के सभी राज्यों में भ्रष्टाचार उन्मूलन जागरूकता के लिए कार्य कर रहा है। संगठन का प्रमुख उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगो को भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए जागरूक करना है।

    शिक्षण संस्थानों में जागरूकता सेमीनारों का होगा आयोजन

    इस अवसर पर हरीशचंद्र शर्मा ने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन आॅफ इंडिया के मुख्य कार्यों में भ्रष्टाचार उन्मूलन जागरूकता के लिए शिक्षण संस्थानों व अन्य स्थानों पर सेमिनारों का आयोजन करना, हस्ताक्षर अभियान व शपथ ग्रहण अभियान चलाना, एंटी करप्शन से सम्बंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन करना, अवाम में कानून का पालन करने का प्रचार प्रसार करना, पुलिस व प्रशासन विभाग के कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों को सम्मानित कर सच्चाई व ईमानदारी का प्रचार प्रसार करना, आदि है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here