हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश Skin Whitenin...

    Skin Whitening: बेसन 1 बार इस तरह से लगालो, चेहरे पर इतना निखार और ग्लो आएगा…

    Skin Whitening
    Skin Whitening: बेसन 1 बार इस तरह से लगालो, चेहरे पर इतना निखार और ग्लो आएगा...

    Besan Face Pack For Clear Glowing Skin: अक्सर महिलाएं अपने चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए बहुत से महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, महिलाएं चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए ब्लीच या फेशियल कराती हैं और महंगी महंगी क्रीम का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इसके बावजूद भी आपको वह रिजल्ट नहीं मिल पाता जिसकी आप उम्मीद करती हैं। लेकिन कुछ महिलाएं महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करतीं, बल्कि वे घरेलू नुस्खे अपनाती हैं। अक्सर महिलाएं चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाती हंै। इसमें भी बेसन और दूध के पैक का नाम हर किसी की जुबां पर रहता है। Skin Whitening

    महिलाओं द्वारा अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन क्या सच में इससे कोई फायदा होता है? क्या यह त्वचा की चमक बढ़ा सकता है? आईए जानते हैं कि किस तरह से यह चेहरे की चमक को बढ़ा सकता है।

    दरअसल दूध और बेसन का कॉम्बीनेशन त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है बहुत से लोग दोनों चीजों का प्रयोग अलग-अलग करते हैं कोई चेहरा धोने के लिए बेसन का प्रयोग करता है तो कोई कच्चे दूध का प्रयोग चेहरे की सफाई के लिए करता है। हालांकि दोनों का ही प्रयोग करने से त्वचा को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन जब दोनों को एक साथ मिलकर चेहरे पर लगाते हैं, तो यह चेहरे की कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। लेकिन सिर्फ तब, जब आप सही तरीके से इसे चेहरे पर लगाते हैं। वहीं अब सवाल ये उठता है कि चेहरे पर बेसन और दूध का प्रयोग कैसे करें या लगाएं? इस लेख में हम आपको चेहरे पर दूध और बेसन लगाना बताएंगे और साथ ही उसे लगाने का तरीका और फायदे बताएंगे। Skin Whitening

    बता दें कि बेसन का उपयोग त्वचा को काफी लाभ पहुंचाता है। बहुत से लोग बेसन में दही मिलाकर चेहरे पर लगाते है, तो कई लोग इसमें गुलाब जल मिलाकर लगाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी बेसन में दूध मिलाकर चेहरे पर लगाया है। बेसन में दूध मिलाकर लगाने से त्वचा से जुड़ी कई समस्या दूर होती है और चेहरे पर निखार भी आता है। क्योंकि बेसन में एंटीआॅक्सीडेंट्स और मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं तो वहीं दूध में मॉइश्चराइजिंग के साथ-साथ विटामिन ई, प्रोटीन और विटामिन डी भरपूर होता है जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। तो आईए जानते हैं बेसन और दूध लगाने के फायदे क्या हैं।

    Heart Health: हर रोज खुलकर हंसने के हैं ये जबरदस्त फायदे, दिल की कई बीमारियां का होगा खात्मा

    चेहरे पर बेसन और दूध लगाने के फायदे | Skin Whitening

    अनचाहे बाल साफ करने में मददगार:अगर आप बेसन और दूध का प्रयोग चेहरे पर एक उबटन की तरह करते हैं, तो इससे चेहरे के अनचाहे बाल साफ करने में बहुत मदद मिलती है। बता दें कि यह एक नेचुरल हेयर रिमूवल है। इसके लिए आपको बेसन और दूध के साथ ही नींबू का रस और गुलाब जल भी मिलाना है, लेकिन इस मिश्रण को थोड़ा गाढ़ा रखें जिससे कि उबटन किया जा सके।

    त्वचा में आता है निखार:अगर आपकी त्वचा डल पड़ गई है, साथ ही आप त्वचा में कालापन और काले दाग-धब्बों से परेशान हैं तो इस बेसन और दूध का प्रयोग करने से आपको त्वचा की रंगत में सुधार करने में मदद मिलेगी, साथ ही सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन मिलेंगी।

    मुहांसे और एलर्जी आदि होती है दूर:त्वचा को गहराई से साफ करने में यह कॉम्बिनेशन बहुत ही लाभकारी है। यह त्वचा की डेड स्किन और अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करते हैं, साथ ही इसके उत्पादन को भी कंट्रोल करते हैं, जो आपकी त्वचा के रोम छिद्रों में जमा हो जाते हैं और कील मुहांसों को जन्म देते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दूध और बेसन सूजन कम करने और त्वचा की जलन आदि को शांत करने में भी मदद करते हैं। यह आपकी त्वचा को संबंधित एलर्जी से भी बचाते हैं।

    Paper Thin Momo Recipe: पेपर थिन मोमोज जो है अत्यधिक स्वाद और सेहत के लिए भी है शानदार, जानें इसे कैसे बनाएं

    एजिंग के लक्षणों को करते हैं कम:अगर आप दूध और बेसन का प्रयोग फेस पैक की तरह करते हैं, तो यह आपकी त्वचा को टाइट करने में भी मदद कर सकता है। जिससे यह झुर्रियों को कम, फाइन लाइंस और रोम छिद्रों को भी कम करने में मदद कर सकता है।

    बढ़ती उम्र के लक्षण को करती है कम:अपनी बढ़ती उम्र के लक्षण को कम करने के लिए आप अपने चेहरे पर बेसन और दूध का उबटन लगा सकते हैं काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण झुर्रियों और फाइन लाइंस जैसे समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

    चेहरे पर कैसे लगाएं दूध और बेसन?:आप बेसन और दूध का फेस पैक बनाकर इसे सामान्य फेस पैक की तरह चेहरे पर लगा सकते हैं। बता दें कि इसे फेस पैक के रूप में प्रयोग करना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको बस दो चम्मच बेसन में बराबर मात्रा में कच्चा दूध मिलाना है और इसे अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लेना है। फिर इसे एक सामान्य फेस पैक की तरह यूज किया जा सकता है। वहीं अगर आपका पेस्ट ज्यादा गाढ़ा हो गया है, तो आप इसमें और दूध मिला सकते हैं। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाकर कम से कम 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। इसके बाद चेहरा धोने के लिए आप सादे पानी का प्रयोग करें। आप सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं

    जिसके बाद आपकी त्वचा को इसके जबरदस्ती फायदे मिलेंगे, साथ ही निखार भी आएगा। जानकारी के लिए बता दें कि आप बेसन और दूध का इस्तेमाल अपने चेहरे पर उबटन की तरह भी कर सकते हैं, जिससे आपको अपने अनचाहे बालों को हटाने में मदद मिलेगी।

    अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य ज्ञान एवं जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है, अधिक जानकारी के लिए आप हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श लें। सच कहूं इस जानकारी के लिए अपनी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here