हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home चंडीगढ़ पंजाब भाजपा ओ...

    पंजाब भाजपा ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय, जिला प्रभारियों की नियुक्ति

    Hisar News
    Hisar News:हरियाणा में बनने जा रही है बहुमत की सरकार...

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा (ओबीसी) प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बोनी अजनाला ने मोर्चा के प्रदेश में तीन क्षेत्रीय प्रभारी और 35 जिला प्रभारी नियुक्त किये हैं। भाजपा के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभा ने सोमवार को यहां बताया कि जोन के 12 जिलों के लिये मोर्चा के प्रदेश महसचिव करण गौर को प्रभारी नियुक्त किया है। Chandigarh News

    इस जोन के 12 जिलों में से संगरूर के लिये रविंदर सिंह खुरमी, जरनैल सिंह हैप्पी-संगरूर दो, गुरप्रीत सिंह गोरा-बरनाला, परमिंदर सिंह सैनी-मोहाली, सुरिंदर कौर कम्बोज-खन्ना, शाम गुज्जर-रूपनगर, रविंदर वैष्णव-फतेहगढ़ साहिब, प्रदीप सिंह पलाहा-जालंधर, कंवलजीत सिंह फ्लोरा-जालंधर-उत्तर, नवराज सिंह-जालंधर दक्षिण, सीता राम तेलुपुरा-मुक्तसर साहिब और सुरजीत सिंह को फरीदकोट जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। Chandigarh News

    जोन दो के 11 जिलों के लिये प्रदेश ओबीसी मोर्चा के महासचिव राजविंदर सिंह भलोरिया को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस जोन के 11 जिलों में से होशियारपुर के लिये मोनिका लाम्बा, नरिंदर सिंह सैनी-होशियारपुर ग्रामीण, हरचरण सिंह- पठानकोट, मनजीत सिंह मिट्ठू-गुरदासपुर, तरूण जस्सी-तरनतारन, हरजीत सिंह-अमृतसर, सिमरजीत कौर-अमृतसर ग्रामीण, कलवलजीत सिंह सन्नी-कपूरथला, नरिंदर शेखर लूथरा-बटाला, अमरीक सिंह खुरमी-फिरोजपुर और उधम सिंह कम्बोज को नवांशहर जिला प्रभारी बनाया गया है।

    जोन संख्या तीन के 12 जिलों के लिये मोर्चा प्रदेश महासचिव कंवरजीत सिंह मंजिल को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस जोन के 12 जिलों में से पटियाला के लिये राम सिंह धीमान, अमृतपाल शैली-पटियाला उत्तर, परमिंदर सिंह धीमान -पटियाला दक्षिण, सुधीर कुमार सोनू-लुधियाना, निर्मल सिंह-लुधियाना ग्रामीण, परविंदर सिंह खुरमी-फाजिल्का, बृज मोहन-बठिंडा, पवन यादव-बठिंडा ग्रामीण, निर्मल सिंह-जगराओं, गुरविंदर सिंह-मलेरकोटला, डा. जगमिंदर सैनी-मानसा और डा. अमरेंद्र सिंह को मोगा जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– दिल्ली में मुठभेड़ के बाद दो शार्पशूटर गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here