हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home कारोबार Price Hike: आ...

    Price Hike: आम लोगों को लगा महंगाई का झटका, अरहर दाल हुई महंगी, जानें सरसों के तेल के ताजा दाम

    Price Hike
    Price Hike: आम लोगों को लगा महंगाई का झटका, अरहर दाल हुई महंगी, जानें सरसों के तेल के ताजा दाम

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Price Hike: विदेशी बाजारों में तेजी लौटने के बावजूद स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा जबकि अरहर दाल महंगी हो गई वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे।

    तेल-तिलहन: वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में मार्च का पाम आॅयल वायदा 35 रिंगिट चढ़कर 4635 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरह मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.44 सेंट की तेजी के साथ 43.28 सेंट प्रति पौंड बोला गया। इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम आॅयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

    गुड़-चीनी: मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

    दाल-दलहन: दाल-दलहन के बाजार में अरहर दाल में 200 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी को छोड़कर अन्य दालों में टिकाव रहा। चना, दाल चना, मसूर दाल, मूंग दाल और उड़द दाल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

    अनाज: अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गेहूं और चावल के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

    सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के थोक दाम इस प्रकार रहे | Price Hike

    दाल-दलहन: चना 5850-5950, दाल चना 6850-6950, मसूर काली 7300-7400, मूंग दाल 9250-9350, उड़द दाल 9200-9300, अरहर दाल 8200-8300 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

    अनाज: (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 3100-3200 रुपये और चावल : 3150-3250 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

    चीनी-गुड़: चीनी एस 4280-4380, चीनी एम. 4300-4400, मिल डिलीवरी 3620-3720 और गुड़ 4250-4350 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।

    खाद्य तेल: सरसों तेल 16116 रुपये, मूंगफली तेल 18462 रुपये, सूरजमुखी तेल 16703 रुपये, सोया रिफाइंड 15751 रुपये, पाम आॅयल 13553 रुपये और वनस्पति तेल 16336 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा है।

    यह भी पढ़ें:– PM Modi: बेरोजगारों को लेकर पीएम मोदी ने कह दी ये बड़ी बात, जानिये

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here