हमसे जुड़े

Follow us

12.2 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home देश Arjuna Bark B...

    Arjuna Bark Benefits: डायबिटीज और हृदय रोग के लिए रामबाण दवा है अर्जुन की छाल, इस तरह करें रोजाना सेवन

    Arjuna Bark Benefits
    Arjuna Bark Benefits: डायबिटीज और हृदय रोग के लिए रामबाण दवा है अर्जुन की छाल, इस तरह करें रोजाना सेवन

    Arjuna Bark Benefits: प्राचीनकाल से ही मानव पेड़ों से मिलने वाली चीजों को प्रयोग में ला रहा है। मानव पेड़ की पत्तियों से और उसकी छाल का इस्तेमाल कर अपने शरीर को निरोगी बनाता आ रहा है। कुछ लोग पेड़ की पत्तीयों और लकड़ियों से दवाई बनाकर बेचते हैं, जिन्हें देसी दवाई भी कहा जाता है। पेड़ हर तरह से उपयोगी होते हैं। बता दें कि कई पेड़ ऐसे होते हैं जिनकी पत्तियां, जड़ें और छाल भी काफी फायदेमंद होती हंै। आज हम आपको ऐसे ही कुछ औषधीय गुणों वाले पेड़ के बारे में बताएंगे। Arjuna Bark Benefits

    दरअसल आज हम एक ऐसे पेड़ के बारे में बताएंगे जिसकी छाल से बहुत सी बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन सा पेड़ है, जो बहुत सी बीमारियों से निजात दिला सकता है। इस पेड़ का नाम अर्जुन वृक्ष है। आपने अर्जुन का पेड़ तो देखा ही होगा, लेकिन क्या आप इसके गुणकारी फायदों के बारे में भी जानते हैं। हालांकि बहुत ही कम लोग इस पेड़ के औषधीय गुणों के बारे में जानते हैं। इस पेड़ के सेवन करने से बीपी, बढ़ता हुआ कोलेस्ट्रॉल और हार्ट अटैक तथा मोटापा आदि बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। इसी के साथ साथ इसके सेवन से बहुत सी बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। जैसे पेट दर्द, कान का दर्द व चेहरे की झाइयां आदि। Arjuna Bark Benefits

    बता दें कि अर्जुन की छाल को आयुर्वेदिक औषधि माना जाता है। कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए इसकी छाल का इस्तेमाल किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन की छाल के पानी में एंटीआॅक्सीडेंट पाया जाता है। इसलिए इसे काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानतें है इसके जबरदस्त फायदे। Arjuna Bark Benefits

    डायबिटीज: डायबिटीज कंट्रोल करने में अर्जुन की छाल का इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि इसमें पाए जाने वाले विशेष एंजाइम्स और एंटीडायबिटिज गुण किड़नी और लिवर की कैपेसिटी को बढ़ाकर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद करते है। इसलिए डायबिटीज की बीमारी से ग्रस्त लोगों को अर्जुन की छाल का पानी पीने की सलाह दी जाती है।

    दिल से जुड़ी बीमारी: अर्जुन की छाल दिल से जुड़ी बीमारियों को कम करने और दिल की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में काफी फायदेमंद होती है। कहा जाता है कि अर्जुन की छाल में ट्राइटरपेनॉइट नाम का खास रसायन होता है, जो हार्ट डिजीज का खतरा कम कर सकता है। Arjuna Bark Benefits

    सर्दी खांसी में फायदेमंद: चाहे मौसम गर्मी का हो या सर्दी का लेकिन खांसी की समस्या हर किसी को बनी रहती है। सर्दी खांसी की समस्या को दूर करने के लिए अर्जुन की छाल का इस्तेमाल लंबें समय से होता आ रहा है। बता दें कि इस छाल का पानी कंजेशन से राहत देता है और फेफड़ों को हेल्दी बनाकर उसकी कैपेसिटी को बढ़ाने का काम करता है।

    Arjuna Bark Benefits
    Arjuna Bark Benefits: डायबिटीज और हृदय रोग के लिए रामबाण दवा है अर्जुन की छाल, इस तरह करें रोजाना सेवन

    सांस से संबंधी बीमारी में फायदेमंद:आजकल सांस संबंधी बीमारी से हर कोई परेशान हैं। आयुर्वेद में अर्जुन की छाल के पानी को सांस संबंधी बीमारियों के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। कहा जाता है कि अस्थमा जैसी सांस से जुड़ी बीमारियों से राहत देने में यह पेड़ काफी काम आ सकता है।

    हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद: अर्जुन की छाल में टैनिन रसायन पाया जाता है, जो हार्ट डिजीज का खतरा कम करता है। इसमें एंटीहाइपरटेंसिव गुण भी मिलते है जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।

    पाचन में फायदेमंद: अगर आप पाचन संबंधी बीमारी से परेशान रहते हैं और पाचन को बेहतर बनाना चाहते हैं तो आपको अर्जुन की छाल का पानी पीना चाहिए। कहा जाता है कि कब्ज और गैस्ट्रिक अल्सर जैसी समस्याओं को यह कम करने का काम करता है। इसके सेवन से पाचन मजबूत होता है।

    Clogged Arteries: इन 5 लक्षणों को अनदेखा न करें, ये नसों में ब्लॉकेज का संकेत दे सकते हैं

    जानें अर्जुन के ओर भी अन्य फायदे

    • अगर आपको बालों के सफेद होने की समस्या है और आप उससे निजात नहीं पा रहे हैं, तो आप अर्जुन की छाल का चूर्ण बना कर इसमें मेहंदी डालकर अपने बालों पर लगाएं। यकीनन अगर आप ऐसा करते हंै तो आपके बाल काले और चमकदार हो जाएंगे।
    • अगर आपका कोलेस्ट्रॉल ज्यादा रहता है तो आप अर्जुन की छाल का पाउडर बना लें और इस पाउडर को 2 गिलास पानी में डालकर उबाल लें। बाद में इसे छानकर ठंडा कर लें और इसके बाद रोज सुबह उठकर इसका एक गिलास पिएं। इसे पीने से ब्लॉक हुई धमनियां खुल जाती हैं।
    • अगर आपका बीपी ज्यादा रहता है और सही नहीं होता, तो इसे ठीक करने के लिए रोज सुबह चाय बनाते समय उसमें अर्जुन की छाल का चूर्ण डाल कर पिएं।
    • हृदय की अनियमित धड़कन को ठीक करने के लिए अर्जुन की छाल को कपड़े से छान कर इस पाउडर को जीभ पर रख सकते हैं।
    • अगर आपको पेशाब रुक-रुककर आता है, तो दिन में एक बार अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाकर जरूर पिएं। इसे पीने से आपको इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।
    • ज्यादातर लोगों को मुंह में छाले पड़ने की समस्या अधिक रहती है। ज्यादा लोग मुंह में छाले पड़ने से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में आप नारियल के तेल में अर्जुन की छाल का चूर्ण मिलाकर मुंह में लगाए। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
      अगर खेलते समय आपके पैर की हड्डी टूट जाए या चोट लग जाए, तो आप दूध के साथ अर्जुन की छाल का चुर्ण खाएं या फिर लेप बनाकर इसे चोट पर लगाएं। ऐसा करने से टूटी हुई हड्डी जल्दी ठीक हो जाती है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here