हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home राज्य पंजाब हत्या के चार ...

    हत्या के चार वर्ष बाद भी कातिलों की सजा का इंतजार कर रहे अरमान के माता-पिता

    Abohar News
    हत्या के चार वर्ष बाद भी कातिलों की सजा का इंतजार कर रहे अरमान के माता-पिता

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। करीब चार साल पहले आज के ही दिन नई आबादी (Nai Abadi) निवासी फायनैंसर बलजिन्द्र सिंह के बेटे की कुछ लोगों ने फिरोती के लिए निर्मम हत्या कर दी। लेकिन चार वर्ष बीत जाने के बाद भी मासूम अरमान के कातिलों को आज तक सजा नहीं मिल पाई, जिस कारण आज भी उसके माता-पिता की आंखों में आंसू छलकते देखे जा सकते हैं। आज उसकी चौथी पुण्यतिथि पर बलजिन्द्र सिंह व अरमान की मां ने बताया कि वर्ष 2019 में सुनील व पवन कुमार नामक युवकों ने उसके मासूम बेटे की फिरौती के लिए हत्या कर शव को मलोट रोड पुल के निकट दफना दिया था। Abohar News

    यह दोनों कातिल उसके बेटे को गली में खेलते समय बहाने से अपने साथ ले गए थे और घटना को अंजाम देते हुए उनके इकलौते बेटे को मौत की नींद सुला दिया था। उन्होंनें भरे मन से बताया कि दोनों ही कातिल बेशक इस समय जेल में बंद है, लेकिन आज तक अदालत ने इन दोनों सजा नहीं सुनाई, हर बार उन्हें तारीख पे तारीख दी जा रही है। उनकी माननीय न्यायाधीश से मांग है कि शीघ्र-अतिशीघ्र इन दोनों कातिलों को फांसी की सजा सुनाई जाए। इधर आज करीब 12 वर्षीय अरमान की चौथी पुण्यतिथि पर उसके माता-पिता ने गरीब व जरूरतमंद बच्चों की मदद करते हुए भविष्य में जरूरतमंद लोगों के लिए हाथ बढ़ाने का आश्वासन दिया। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– सीडीओ ने बधुपुरा में पेयजल आपूर्ति की स्थिति को परखा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here