हमसे जुड़े

Follow us

27.9 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दो सगे भाइयों...

    दो सगे भाइयों से हथियारबंद बदमाशों ने 1.80 लाख रुपये लूटे

    Armed miscreants robbed Rs 1.80 lakh sachkahoon

    सर्विस सेंटर से अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी लेने गये थे दोनों भाई

    गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय मेहरा)। सर्विस सेंटर से स्कॉर्पियो गाड़ी लेने गए सगे भाइयों को हथियारबंद बदमाशों ने बीच रास्ते रोककर बुरी तरह पीटा। आरोपियों ने उनसे हथियार के बल पर 1.80 लाख रुपए व मोबाइल भी लूट लिया। इसे पहले कि लोग मौके पर पहुंचते, आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों ने घायल भाइयों को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। बादशाहपुर थाना पुलिस ने बुधवार को शिकायत के आधार पर केस दर्जकर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    पुलिस के मुताबिक, तावडू निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उनकी स्कॉर्पियो में दिक्कत आने के कारण उसे नरसिंहपुर स्थित सर्विस सेंटर में ठीक करने के लिए दी हुई है। गत दिवस नरेश अपने भाई राजेश के साथ ब्रेजा गाड़ी से नरसिंहपुर गए थे। सर्विस सेंटर जाने पर पता लगा कि स्कॉर्पियो अभी ठीक नहीं हुई है। इस पर वह वापस आने लगे। आरोप है कि जब वह सर्विस सेंटर के पिछली तरफ सर्विस रोड पर पहुंचे तो एक स्कॉर्पियो उनकी ब्रेजा गाड़ी के आगे रुकी। दूसरी स्कॉर्पियो ने उनकी गाड़ी के पीछे लगा कर उन्हें रोक दिया। दोनों स्कॉर्पियो में से करीब 8 बदमाश उतरे। उन्होंने दोनों भाइयों की कनपटी पर रिवाल्वर लगा दी। बदमाशों ने उन्हें गाड़ी से नीचे उतारा और डंडों व रॉड से बुरी तरह से पीटा। इस पर वह बचने के लिए शोर मचा कर भागे। आरोप है कि लोगों के एकत्र होते ही बदमाश मौके से फरार हो गए। इसके बाद उनकी गाड़ी में रखे 1.80 लाख रुपये व मोबाइल गायब मिले। लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही बादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर लिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।