हमसे जुड़े

Follow us

12.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान हथियारबंद व्य...

    हथियारबंद व्यक्तियों ने वाहन चालक पर किया जानलेवा हमला

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    31 हजार रुपए नगद लूटकर ले जाने का आरोप | Sadulpur News

    सादुलपुर, (ओमप्रकाश)। बहल सादुलपुर सडक़ पर स्थित गांव राघा बड़ी में बीती रात्रि को अवैध हथियारों सहित एक ऑटो में सवार लोग एक वाहन चालक के साथ मारपीट कर 31 हजार रुपए नगद लूटकर फरार हो गए। थाना अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह झाझडिया ने बताया कि मेवा सिंह जाट उम्र 58 साल निवासी गांव राघा बड़ी ने मामला दर्ज करवाकर बताया कि उसका पुत्र विनोद कुमार उम्र 34 साल कंटेनर चालक है तथा हरियाणा में नौकरी करता है। Sadulpur News

    2 मई 2024 को सुबह 5-6 बजे के लगभग संदीप निवासी राघा बड़ी के द्वारा मंगवाए गए ब्लॉक टाइल भरकर गाड़ी में लाया था और रात्रि को लगभग 10.30 बजे ब्लॉक खाली कर संदीप राघा बड़ी से 22 हजार रुपए नगद गाड़ी का किराया तथा 09 हजार रुपए नगद उसके पुत्र विनोद कुमार के पास थे। जो उसका पुत्र लेकर हमारे घर आ रहा था, जब वह राघा बड़ी गांव के बस स्टैंड पर पहुंचा तो 11-11.30 के बजे लगभग एक ऑटो में सवार 5-6 अज्ञात व्यक्ति हथियारों से लेस होकर आए और उसके पुत्र को जान से मारने के उद्देश्य से सभी ने जानलेवा हमला कर मारपीट की, जिसके कारण उसके पुत्र के सिर पर गंभीर चोटें आई। Sadulpur News

    पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

    उसके पुत्र द्वारा शोर शराबा करने पर उसका दूसरा पुत्र विकास कुमार बाहर आ गया, उसने देखा कुछ लोग विनोद कुमार के साथ मारपीट कर रहे थे, यह देखकर विकास कुमार ने शोर शराबा शुरू किया तो आरोपी ऑटो में सवार होकर हथियारों को लहराते हुए भाग गए। दर्ज मामले में बताया कि उसके पुत्र विनोद कुमार की जेब से 31 हजार रुपए नगद लूटकर ले गए हैं तथा घटना के बाद उसके पुत्र को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां वह उपचाराधीन है। दर्ज मामले में बताया कि ऑटो में सवार अज्ञात व्यक्तियों ने उसके पुत्र को लूटने की नीयत से जानलेवा हमला कर मारपीट की तथा नगद रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Sadulpur News

    IGNOU Opens Re-Registration Portal : इग्नू ने जुलाई-2024 सत्र के लिए खोला री-रजिस्ट्रेशन पोर्टल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here