हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home देश Agniveer के ल...

    Agniveer के लिए सेना की भर्ती रैली रोहतक में 28 नवंबर से

    Saharanpur News
    Agniveer Bharti: सहारनपुर में इस तारीख से होगी अग्निवीर भर्ती
    • अभ्यर्थियों को 25 अक्टूबर से ईमेल से भेजे जाएंगे एडमिट कार्ड
    • झज्जर, रोहतक, पानीपत व सोनीपत जिला के अभ्यर्थियों के लिए रोहतक के राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 28 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलेगी भर्ती रैली

    झज्जर(सच कहूँ न्यूज)। रोहतक के राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में झज्जर, रोहतक, पानीपत व सोनीपत के अभ्यर्थियों के लिए (Agniveer) आगामी 28 नवंबर से 11 दिसंबर तक सेना की भर्ती की जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के निदेशक कर्नल दीपक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अग्निवीर जीडी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों के लिए आवेदन करने वालों को एडमिट कार्ड 25 अक्टूबर से ईमेल के माध्यम से भेजे जाएंगे।

    यह भी पढ़े- Humanity: पंकज सरदाना ने जन्मदिन पर किये 13 मानवता भलाई काम 

    भर्ती के लिए कड़ी मेहनत करें अभ्यर्थी, दलालों के बहकावे में आने से बचे भर्ती निदेशक ने बताया कि भर्ती के लिए आॅनलाइन पंजीकरण 05 अगस्त 2022 से 03 सितम्बर 2022 तक किया गया था। एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों दारा रजिस्टर की गयी ई मेल आईडी पर 25 अक्टूबर 2022 से भेजे जायेंगे। अधिक जानकारी के लिए www.joinindianarmy.nic.com वेब साइट पर जानकारी हासिल की जा सकती है। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को आगाह करते हुए बताया कि सेना मे भर्ती नि:शुल्क की जाती है इसलिए वे किसी भी दलालों एवं धोखेबाजों के बहकावे मे न आए एवं भर्ती के दौरान नशीली दवाओं का प्रयोग एवं फर्जी दस्तावेजों को पेश न करें जिससे उनको नुकसान हो सकता है। उन्होंने भर्ती के आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को कड़ी मेहनत करने की अपील भी की।

    भर्ती में भागीदारी के लिए यह दस्तावेज होंगे अनिवार्य | Agniveer

    कर्नल दीपक ने बताया कि भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य है अन्यथा भर्ती में भाग नहीं लेने दिया जाएगा। आवश्यक दस्तावेजों में एडमिट कार्ड, आॅरिजनल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, ओपन स्कूल प्रमाणपत्र के साथ टीसी/एसएलसी प्रमाणपत्र जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ होना चाहिए व जाति प्रमाण पत्र व मूल निवास प्रमाणपत्र, एफिडेविट (प्रारूप ……… वेब साइट पर है), अविवाहित प्रमाण पत्र,चरित्र प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड एवं बैंक पास बुक, 20 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ शामिल है। इनके साथ ही उपरोक्त सभी कागजातों की 2 अतिरिक्त फोटो कॉपी लेकर आना अनिवार्य है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here