हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home अन्य खबरें सेना की बड़ी क...

    सेना की बड़ी कामयाबी , लश्कर कमांडर जुनैद ढेर

    Army, Success, Commander Junaid Mattoo, Killed, Terror, Police

    श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के अरवनी गांव में आतंकियों से चली लम्बी मुठभेड़ के बाद सेना को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में सेना ने बड़े आतंकी जुनैद मट्टू और उसके साथी मुज़मिल को मार गिराया है। शुक्रवार सुबह से ही आर्मी और पुलिस ने मट्टू को अरवनी गांव में घेर लिया था, जिसके बाद अब उसे ढेर कर दिया गया है।  इससे पहले सेना बुरहान वानी और सबजार जैसे बड़े आतंकियों को मार चुकी है।

    आतंकी वारदात में तेजी

    कश्मीर में पिछले कुछ हफ्तों में आतंकी वारदात में तेजी आई है। इससे पहले आतंकियों ने सिलसिलेवार तरीके से पांच ठिकानों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड से हमला किया था।

    कश्मीर में गुरुवार को पुलिस दलों पर दो अलग-अलग आतंकी हमलों में दो पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। श्रीनगर के हैदरपुरा इलाके में पुलिस टीम पर हुए आतंकी हमले में सज्जाद नाम के पुलिस कर्मी शहीद हो गए हैं। हैदरपुरा में आतंकियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी की जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, इनमें से सज्जाद ने दम तोड़ दिया।

    कौन है मट्टू?

    जुनैद मट्टू वही आतंकवादी है जो कि पिछले साल पुलिस वैन पर हुए हमले में शामिल था, इस हमले में तीन पुलिस वाले मारे गए थे। वहीं गुरुवार को कुलगाम में हुए हमले में भी इसका हाथ बताया जा रहा है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।