हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सेना की चार ज...

    सेना की चार जिलों की खुली भर्ती 14 दिसंबर से भिवानी में

    Army's-open-recruitment sachkahoon

    चरखी दादरी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी के भीम खेल परिसर में 14 से 31 दिसम्बर 2021 को सेना की खुली भर्ती का आयोजन किया जाएगा। भर्ती कार्यालय चरखी दादरी से प्राप्त सूचना के अनुसार भिवानी स्थित भीम खेल परिसर में सेना भर्ती कार्यालय द्वारा दिसम्बर 2021 में चार जिलों भिवानी, चरखी दादरी, महेन्द्रगढ व रेवाड़ी के युवाओं की खुली भर्ती का आयोजन किया जाएगा। भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवार को आर्मी की वेबसाईट पर अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।

    चारों जिलों के उम्मदवारों के रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। रजिस्ट्रेशन 06 जुलाई से 13 अगस्त तक खुले रहेंगे। खुली भर्ती में सैनिक जनरल ड्यूटी, सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी, सैनिक तकनीकी, नर्सिंग असिस्टैंट, नर्सिंग असिस्टैंट वेटनरी के जो उम्मीदवार शैक्षणिक योगयता पूरी करते हैं, वे 13 अगस्त 2021 तक अपना ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन जरूर करवाएं। उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करते समय अपना मोबाइल नम्बर जरूर दर्ज करवाएं और अंत में सबमिट का बटन जरूर दबाएं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।