हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    विश्व में लगभग 2.5 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित, 8.41 लाख लोगों की मौत

    Coronavirus

    वाशिंगटन /रियो डि जेनेरो /नयी दिल्ली। विश्व में Coronavirus (काेविड-19) से संक्रमित होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ती हुई 2.49 करोड़ के पार हो गयी है तथा इस महामारी की चपेट में आने से अब तक 8.41 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 24,917,151 लोग संक्रमित हुए हैं और 841,549 लोगों की मौत हुई है। विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 59 लाख को पार कर 5,96,0652 पर पहुंच गयी है तथा अब तक 182,760 लोगों की जान जा चुकी है।

    Corona cases in Rajasthan exceeded 64 thousand and the number of dead reached nine hundred

    विश्व में कोरोना से दूसरे नंबर पर सबसे अधिक प्रभावित ब्राजील में अब तक 3,846,153 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 1,20,262 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के रिकार्ड 78,761 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 35,42,734 हो गयी है। वहीं इस दौरान 948 लोगों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 63,498 पर पहुंच गयी है। देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 27,13,934 हो गयी है।

    रूस कोविड-19 संक्रमण के मामले में चौथे नंबर पर है और यहां इससे अब तक करीब 9,82573 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16,977 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिसके कारण कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 629,961 संक्रमित हुए हैं तथा 28,471 लोगों की मौत हो चुकी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।