हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More

    विश्व में करीब 3.42 करोड़ कोरोना संक्रमित, 10.21 लाख से अधिक की मौत

    Coronavirus in America

    वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप से विश्वभर में करीब 3.42 करोड़ संक्रमित हैं और 10.21 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गयी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्वभर में तीन करोड़ 42 लाख पांच हजार सात सौ 55 लोग संक्रमित हो चुके है तथा अब तक 10 लाख 21 हजार सात सौ 63 लोगों की मौत हो चुकी है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से 2.07 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है तथा यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 72.77 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।

    भारत में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक संक्रमितों की कुल संख्या अब 63,94,069 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में 78,877 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसके साथ ही अब तक कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 53,52,078 हो गयी है। संक्रमितों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मामलों की संख्या 1512 बढ़कर 9,42,217 हो गई है।

    पिछले 24 घंटे के दौरान 1095 मरीजों की मौत हो गयी जिससे संक्रमण से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 99,773 हो गयी है। ब्राजील में अब तक लगभग 48.47 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 1.44 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 11.79 लाख हो गई है तथा 20,796 लोगों ने जान गंवाई है। कोलंबिया ने कोरोना से प्रभावित होने के मामले में पेरू के पीछे छोड़ दिया है। यहां पर इस जानलेवा विषाणु से अब तक करीब 8.35 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 26,1996 लोगों ने जान गंवाई है।

    यह भी पढ़े- महेसाणा में कार में लगी आग, तीन मरे, दंपती घायल

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।