हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बेटों बचाओ बे...

    बेटों बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे पर करारा तमाचा है पहलवानों का आंदोलन- नरेश टिकैत

    Baraut News
    प्रदेश के किसानों के साथ किया जा रहा है भेदभाव

    प्रदेश के किसानों के साथ किया जा रहा है भेदभाव

    • देश मे देहात का नही कोई सम्मान

    बडौत (सच कहूँ/सन्दीप दहिया)। बडौत क्षेत्र के गांव महावतपुर बावली मे आर्या धर्म कांटा का शुभारम्भ किया गया। धर्म कांटा का शुभारम्भ कुमारी नित्या पंवार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में मौजूदभारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने पत्रकारवार्ता के दौरान पहलवानों के धरने प्रदर्शन के विषय मे बताते हुए कहा कि पहलवानों की बात सरकार को सुननी चाहिए। सरकार पहलवानों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।अपने एक सांसद को बचाने के लिए पूरी भारत सरकार लगी हुई है। Baraut News

    इससे तो दबंगो के हौसले और बुलंद होंगे।गरीबो की कोई सुनवाई नही होगी। पहलवानों के साथ हुई यौन शोषण की घटना प्रधानमंत्री मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे पर करारा तमाचा है। जब देश मे बेटियों का सम्मान ही नही है तो इस नारे का कोई औचित्य ही नही रहेगा। मोदीजी को इस नारे को वापस लेना चाहिए। किसान, मजदूर, विद्यार्थी, व्यापारी सब इस सरकार से परेशान है। विकास कंही नही है।अधिकारी, पुलिस और चकबंदी विभाग सब बेलगाम है। जनता परेशान है तो वे जनता के हित की बात क्यों न करे। इस पर उन्हें कभी खालिस्तानी, कभी टुकड़े टुकड़े गैंग, कभी आतंकवादी कहा गया। Baraut News

    उन्होने बताया कि इससे उन्हें कोई फर्क नही पड़ता वे जनता और किसानों के हित की लड़ाई लड़ते आये है और लड़ते रहेंगे। उन्होंने बताया कि किसानों को उनकी फसलों के वाजिब दाम नही मिल रहे। जो सरकार द्वारा घोषित दाम है उनके साथ भी छेड़छाड़ की जा रही है।यूपी में किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। पंजाब में जंहा भाजपा की सरकार नही है वँहा किसानों को बिजली फ्री मिल रही है।गन्ना मूल्य भी पंजाब में 382 रुपये मिला रहा है हमे उनसे 32 रुपये कम मिल रहा है। उन्होने बताया की हाइवे निर्माण मामले में भूमि अधिग्रहण में भी सरकार भेदभाव कर रही है। कही तो सवा करोड़ बीघा भूमि का रेट है और कंही 11 लाख रुपये है।

    सरकार को चाहिए हाइवे जंहा से शुरू हो और जंहा खत्म हो वँहा तक किसान को जमीन का एक ही रेट दे। गन्ना बकाया भगतां पर उन्होंने बताया कि एक तरफ तो किसान ने अपना गन्ना दे दिया। दूसरी तरफ उसके मूल्य के लिए भी सालों तक इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों को उनके बकाया के बताया जा रहा है चीनी बेचकर भुगतान होगस इससे अच्छा तो है कि किसानों को उनके मूल्य की चीनी ही बेच दो ।लेकिन अधिकारियो का सीधा सपाट उत्तर होता है कि ऊपर से ऐसे आदेश नही है। उन्हें बताया कि किसानों के साथ धोखा हो रहा है किसानों का गन्ना मूल्य समय से भुगतान नहीं हो रहा जिसके कारण उनके सामने बड़ी परेशानी पैदा हो रही है।

    उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार में देहात का कोई सम्मान नही है उन्हें क्षुद्र नजरो से देखा जा रहा है जबकि देहात देश के विकास में अपनी अहम भूमिका रखते है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष चाै रामकुमार सिंह, चाै जयप्रकाश ताेमर, राजेन्द्र सिंह, श्रीपाल प्रधान, देवेन्द्र चाै, रमवीर सिंह, जितेन्द्र वर्मा , सविन्द्र वर्मा, कृष्णहरी पंवार, विनाेद प्रधान, देवेन्द्र चाैहान, बिनोली प्रमुख चीकू, विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष चीै रामहरी पंवार, याेगेश प्रधान, राधेश्याम शर्मा, एडवाेकेट गाैरव आशीष प्रधान आदि माैजूद रहे। Baraut News

    यह भी पढ़ें:– एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण कैंप में 400 कैडेट ने लिया भाग

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here