हमसे जुड़े

Follow us

31.8 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी आर्य समाज नेत...

    आर्य समाज नेता स्वामी अग्निवेश नहीं रहे

    Arya Samaj leader Swami Agnivesh

    नई दिल्ली। बंधुआ मुक्ति मोर्चा के संस्थापक एवं आर्य समाज नेता स्वामी अग्निवेश का शुक्रवार को यहां निधन हो गया। स्वामी अग्निवेश का लीवर खराब होने के कारण उन्हें दिल्ली के आईएलबीएस अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया था जहां शाम को उन्होंने अंतिम सांसे ली।

    बंधुआ मुक्ति मोर्चा के कार्यवाहक अध्यक्ष स्वामी आर्यवेश ने बताया कि स्वामी अग्निवेश का पार्थिव शरीर 12 सितम्बर को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक अंतिम दर्शन के लिए 07, जंतर-मंतर मार्ग स्थित कार्यालय में रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार इसी दिन शाम चार बजे गुरुग्राम जिले में अग्निलोक आश्रम, बहलपा में किया जायेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।