हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home खेल आशी किरण, रिद...

    आशी किरण, रिदित टंडन, अयान भारती व शिखर वर्मा फाइनल में

    Lucknow
    Lucknow आशी किरण, रिदित टंडन, अयान भारती व शिखर वर्मा फाइनल में

    लखनऊ (एजेंसी)। आशी किरण ने चंद्र प्रकाश अग्रवाल मेमोरियल यूपी राज्य रैंकिंग टेनिस टूनार्मेंट में बेहतरीन खेल दिखाते हुए सेमी फाइनल में जीत से बालिका अंडर-16 की खिताबी होड़ में जगह बना ली। इसी के साथ बालक अंडर-12 में रिदित टंडन एवं बालक अंडर-16 में अयान भारती और शिखर वर्मा ने फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
    उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा एसडीएस लामार्टिनियर टेनिस फैसिलिटी पर आयोजित इस टूनार्मेंट में बालिका अंडर-16 के सेमीफाइनल में आशी किरण ने ताशी किरण को 6-2, 6-2 से हराया। बालक अंडर-16 सेमीफाइनल में अयान भारती ने समर्थ भटनागर को 6-4 से व शिखर वर्मा ने शौर्य सिंह को 6-0 से हराया। बालक अंडर-12 के सेमीफाइनल में रिदित टंडन ने प्रवीर तिलक को 7-6(7-5) से शिकस्त दी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here