हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान अशोक गहलोत सर...

    अशोक गहलोत सरकार का कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, तबादले से हटाई रोक

    Jaipur News
    Sanjeevani scam case: सीएम गहलोत की अपील पर सुनवाई पूरी

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला किया है। सरकार ने तबादले पर लगे प्रतिबंध को एक बार फिर हटाने का फैसला लिया है। राज्य सरकार ने तबादले के लिए इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। गौरतलब है कि सरकार के विधायक और कर्मचारी संगठन काफी समय से ट्रांसफर की मांग कर रहे थे। इससे पहले सरकार ने शिक्षा विभाग में नई ट्रांसफर नीति बनाई थी।

    गहलोत की टोंक जिले में नवीन उप-तहसील कार्यालय धुंवाकलां तथा रानोली का सृजन को मंजूरी

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टोंक जिले की धुंवाकलां (तहसील नगरफोर्ट) तथा रानोली (तहसील पीपलू) को नवीन उप तहसील कार्यालय खोले जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। गहलोत के इस निर्णय से आमजन को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में सुगमता होगी। सृजित नवीन उप-तहसील धुंवाकलां में एक भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, चार पटवार मण्डल एवं 20 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। साथ ही रानोली में दो भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, आठ पटवार मण्डल एवं 27 राजस्व ग्राम शामिल होना प्रस्तावित है।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 के बजट में प्रशासनिक सुदृढीकरण की दृष्टि से प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार संबंधी घोषणा की थी। इसक अलावा गहलोत ने संवेदनशील निर्णय करते हुए राज्य सरकार के कार्मिकों के ड्यूटी पर कार्य करते हुए पूर्णत: नि:शक्त/अयोग्य होने एवं उनके द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने पर उनके आश्रितों को अनुकम्पात्मक नियुक्ति दिये जाने के प्रस्ताव (प्रशासनिक अनुमोदन) को भी मंजूरी दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here