हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश अशोक तंवर ने ...

    अशोक तंवर ने आप पार्टी का थामा दामन

    Ashok Tanwar

    चंडीगढ़ (एजेंसी)। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आप पार्टी ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। इस क्रम में आज अशोक तंवर आप पार्टी में शामिल हो गए हैं। अशोक तंवर ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप पार्टी का दामन थामा। शामिल होने के बाद तंवर ने कहा कि जनप्रिय नेता अरविंद केजरीवाल जी के कुशल नेतृत्व में जनहित में किए जा रहे कार्यों ने मुझे आप पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है। मैं जनता की आवाज उठाना जारी रखते हुए पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।

    2019 में छोड़ दी थी कांग्रेस पार्टी

    अशोक तंवर 2009 से 2014 तक सिरसा से सांसद रहे और अक्टूबर 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनावों से कुछ दिन पहले ही उन्होंने कांग्रेस छोड़ दिया था। टिकट वितरण में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्होंने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दिया था और कांग्रेस प्रमुख के आवास दस जनपथ के बाहर प्रदर्शन भी किया था।

    बनाई थी अपनी पार्टी

    कांग्रेस छोड़ने के बाद अशोक तंवर ने अपनी पार्टी बनाई। इसका नाम ‘अपना भारत मोर्चा’ रखा। इस राजनीतिक पार्टी के गठन का कार्यक्रम दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित किया गया। कई कांग्रेस के नेता उनके साथ अपना भारत मोर्चा गए। लेकिन उनकी पार्टी राज्य में कुछ खास नहीं कर पाई और उन्होंने फिर किसी बड़ी पार्टी में शामिल होने का रुख किया।

    नवंबर 2021 में टीएमसी की थी जॉइन

    अशोक तंवर ने 23 नवंबर 2021 को तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अशोक तवंर ने तब कहा था कि मौजूदा समय में ममता बनर्जी ही विपक्ष की सबसे बड़ी नेता हैं और उनके नेतृत्व में ही भाजपा के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर लड़ाई लड़ी जा सकती है। हालांकि अब अचानक वह टीएमसी छोड़कर आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है।।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here