हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा फतेहाबाद में ...

    फतेहाबाद में पुलिस लाइन में परेड करते एएसआई की मौत

    Fatehabad News

    फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। सोमवार को शहर की पुलिस लाइन (Fatehabad News) में हो रही परेड के दौरान एक एएसआई चक्कर खाकर गिर गया। ऐसे में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई की मौत की वजह प्राथमिक तौर पर हार्ट अटैक माना जा रहा है। (Fatehabad News) इस दौरान एडीजीपी श्रीकांत जाधव, एसपी आस्था मोदी सहित तमाम पुलिस आलाधिकारी अस्पताल में उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें:– पलवल में घर जाती युवती को 3 युवकों ने अपहरण कर कुंए में फेंका

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में रोजाना की भांति सोमवार सुबह परेड हो रही थी। एडीजीपी श्रीकांत जाधव भी इस परेड का निरीक्षण करने पहुंचे हुए थे। इसी दौरान सिरसा के गांव साहुवाला द्वितीय निवासी रोहताश कुमार को चक्कर आ गया, जोकि दरियापुर चौकी में तैनात था। (Fatehabad News) वहां मौजूद पुलिस कर्मी उसे लेकर तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचे वहीं एडीजीपी श्रीकांत जाधव और एसपी आस्था मोदी भी मौके पर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने रोहताश को मृत घोषित कर दिया। इससे पुलिस लाइन में मातम का माहौल बन गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here