हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा एएसआई को लगी ...

    एएसआई को लगी सर्विस रिवाल्वर से निकली गोली, मौत

    ASI fired from service revolver, death

    जाखल-कड़ेल सीमा पर हुआ हादसा

    • खनौरी से तबादला होकर आए थे कृष्णदेव
    जाखल सच कहूँ/तरसेम सिंह। पंजाब सीमा से लगते मूनक थाने के अंतर्गत जाखल-कड़ेल पुलिस नाके पर तैनात एएसआई की सर्विस रिवाल्वर से निकली गोली लगने से मौत हो गई। मूनक थाना पुलिस ने धारा 175 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को मूनक अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
    जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 8:05 पर एएसआई कृष्ण देव ने रात की शिफ्ट वाले मुलाजिमों को छुट्टी देकर अपनी ड्यूटी संभाली और 5 मिनट बाद बाथरूम चला गया। उसके बाद उसकी सर्विस रिवाल्वर से अचानक गोली चली और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि एएसआई कृष्ण देव जिला संगरूर के गांव शेखूवास का रहने वाला था। उनका एक बेटा भारतीय सेना में हैं और दूसरा बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। एएसआई की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी और पूरे गांव में मातम छा गया।
    इस बारे में मूनक थाना के थाना प्रभारी गुरमीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कृष्ण देव एएसआई कल ही खनौरी थाना से बदलकर मूनक थाना में आए थे। आज सुबह कडैल नाके पर उनकी ड्यूटी का पहला दिन था। वहां पर अचानक उनके सर्विस रिवाल्वर से गोली चल जाने के कारण उनकी मौत हो गई। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके शव को मूनक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।