हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश असम बाढ़ : राह...

    असम बाढ़ : राहुल ने नेताओं, कार्यकर्ताओं से की लोगों की मदद करने की अपील

    नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम में बाढ़ की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने का आग्रह किया। गांधी ने ट्वीट कर कहा कि असम में भीषण बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से बचाव और राहत कार्यों में हर संभव सहायता प्रदान करने का आग्रह करता हूँ।’ उल्लेखनीय है कि असम के विभिन्न हिस्सों में बारिश का कहर जारी है, जिससे राज्य में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, असम के 27 जिलों में 6.6 लाख लोग बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। कम से कम 9 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here