हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home देश विधानसभा उपचु...

    विधानसभा उपचुनाव : मुंगावली और कोलारस में कांग्रेस आगे

    Assembly By Election, Mungawali, Kolaras, Congress, BJP

    भोपाल। मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले की मुंगावली और शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे बुधवार को आएंगे। वोटों की काउंटिंग जारी है। दूसरे राउंड की गिनती के बाद मुंगावली में कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह यादव और कोलारस में कांग्रेस के महेंद्र सिंह यादव आगे चल रहे हैं। इस चुनाव को दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। दोनों सीट पर 24 फरवरी को वोट डाले गए थे। कोलारस में 70.40% और मुंगावली में 77.05% मतदान हुआ था। 2013 में इस सीट पर कांग्रेस के महेंद्र सिंह कालूखेड़ा जीते थे।

    सितंबर 2017 में उनका निधन होने से यह सीट खाली हो गई थी। कांग्रेस ने बृजेंद्र सिंह यादव और बीजेपी ने बाई साहब यादव को अपना उम्मीदवार बनाया। मुंगावली के वोटर ने 1985 से कभी लगातार दो बार किसी एक पार्टी को मौका नहीं दिया है। 1985 से 2013 के बीच यहां सात बार चुनाव हुए। इनमें चार बार कांग्रेस तो तीन बार बीजेपी कैंडिडेट को जीत मिली। कोलारस कांग्रेस की परंपरागत सीट है। पार्टी के विधायक रामसिंह यादव के निधन से यह सीट खाली हुई थी। कांग्रेस ने रामसिंह के बेटे महेंद्र सिंह को मैदान में उतारा। वहीं, बीजेपी ने देवेंद्र कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया।