हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब रिश्वत लेने क...

    रिश्वत लेने के आरोप में सहायक उपनिरीक्षक गिरफ्तार

    Jaipur News
    सांकेतिक फोटो

    जमानत कराने में मदद करने के बदले मांग रहा था रिश्वत | Sangrur News

    संगरुर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने शुक्रवार को थाना दिड़बा, जिला संगरुर में तैनात सहायक उप निरीक्षक (ए.एस.आई.) बिक्कर सिंह को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम को बलजीत सिंह निवासी गाँव तूरबंजारा, तहसील दिड़Þबा द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर काबू किया गया है। Sangrur News

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता ब्यूरो से सम्पर्क कर बताया कि उक्त ए.एस.आई. बिक्कर सिंह उसके जानकार गुरविन्दर सिंह की दिड़बा थाने में दर्ज एक मामले में अग्रिम जमानत कराने में मदद करने के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत की माँग कर रहा है।

    उन्होंने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक पड़ताल करने के उपरांत सतर्कता ब्यूरो पटियाला रेंज ने जाल बिछाया और उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि ए.एस.आई. बिक्कर सिंह के खिलाफ सतर्कता ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। Sangrur News

    यह भी पढ़ें:– किसानों ने किन्नू मंडी में लगाया धरना, आढ़ती व व्यापारी मार्केट कमेटी के बाहर डटे

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here