हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य पंजाब Bribe: बीस हज...

    Bribe: बीस हजार रिश्वत लेते सहायक सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथों पकड़ा

    Patiala News
    Patiala News: 20 हजार रिश्वत लेते सहायक सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथों पकड़ा

    विदेश जाने के लिए रिपोर्ट जारी करने के बदले मांगी थी रिश्वत

    पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर तूर)। Patiala News: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस कार्यालय, जिला पटियाला में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर हरपाल सिंह को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को तहसील नाभा, जिला पटियाला के एक निवासी की शिकायत पर पकड़ा गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसके रिश्तेदार की वर्ष 2023 में एक आतंकी संगठन में संलिप्तता की जांच की गई थी। इस मामले में आरोपी एएसआई ने शिकायतकर्ता को काउंटर इंटेलिजेंस कार्यालय बुलाकर कहा कि वह भी अपने रिश्तेदार के साथ इस लहर में शामिल था। Patiala News

    शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके पक्ष में रिपोर्ट जारी करने के बदले 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की, जो विदेश जाने के लिए आवश्यक थी। शिकायतकर्ता ने किसी भी प्रकार की गैरकानूनी रिश्वत देने से इनकार करते हुए विजीलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला से संपर्क किया। प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस टीम ने आरोपी एएसआई को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

    यह भी पढ़ें:– पैलेस में लगी आग, डिस्पोजेबल सामान जलकर राख