हमसे जुड़े

Follow us

24.6 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें रिकॉर्डधारी अ...

    रिकॉर्डधारी अंतरिक्ष यात्री वीरवार को धरती पर लौटेगी

    Astronaut-Christina-Koch
    Astronaut-Christina-Koch

    पेगी विटसन का रिकॉर्ड तोड़ा| Astronaut Christina Koch

    नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड एक अमेरिकी महिला ने बनाया है। इसका नाम है क्रिस्टीना कोच (Astronaut Christina Koch)। वे वीरवार को धरती पर लौटेंगी। सुश्री कोच 328 दिन तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरक्षि स्टेशन में रही। उन्होंने विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों तथा मिशनों को अंजाम दिया। इससे पहले कोई भी महिला अंतरिक्ष यात्री इतने लंबे मिशन पर नहीं गई है। पिछला रिकॉर्ड अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पेगी विटसन के नाम था। जो 2016-17 के दौरान स्टेशन कमांडर के रूप में 288 दिन तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रही थीं। इस मिशन को लेकर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कई बड़े दावे किए हैं। उसका कहना है कि वैज्ञानिकों को भविष्य के चंद्र एवं मंगल मिशनों के लिए महत्वपूर्ण डाटा मिले हैं।

    मिशन पर थे ये अंतरिक्ष यात्री

    • क्रिस्टीना कोच (अमेरिका)
    • लूका परमितानो (यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी )
    • एलेक्जेंडर स्क्वोर्त्सोव (रूस)

    इनके नाम है रिकॉर्ड

    • अंतरिक्ष में सर्वाधिक समय तक रहने वाले अंतरिक्ष यात्री स्कॉट केली हैं
    • वे इस मिशन पर पूरे 340 दिन तक अंतरिक्ष में रहे थे।

    ऐसे चला मिशन

    • क्रिस्टीना कोच ने अंतरिक्ष में 328 दिन के प्रवास में धरती के 5,248 चक्कर लगाए।
    • उन्होंने 13.9 करोड़ किलोमीटर की यात्रा की है।
    • यह 291 बार चाँद पर पहुँचकर वापस आने जितनी दूरी है।
    • उन्होंने छह अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकलकर चहलकदमी की
    • खुले अंतरिक्ष में 42 घंटे 15 मिनट बिताये।
    • अपने अंतिम स्पेसवॉक में वह जेसिका मीर के साथ बाहर निकली थीं।
    • इतिहास में यह पहला मौका था रहा जब स्पेसवॉक में पूरी तरह महिलाओं का दल अंतरिक्ष स्टेशन के बाहर गया।

    ये कार्य किए

    • अपने मिशन के दौरान सुश्री कोच ने 210 अनुसंधानों में हिस्सा लिया।
    • जो नासा के आगामी चंद्र मिशन और मंगल पर मानव को भेजने की तैयारियों में मददगार होंगे।
    • उन्होंने भारहीनता, अकेलेपन, विकिरण और तनाव के मानव शरीर पर प्रभाव का अध्ययन किया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।