हमसे जुड़े

Follow us

20 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा युवकों ने मोब...

    युवकों ने मोबाईल शोरूम पर तोड़-फोड़ व मारपीट की

    लाखों रूपए के मोबाईल हुए चकनाचूर

    झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। सिलानी गेट स्थित एक कृष्णा मोबाईल शोरूम पर बीती देर शाम कुछ दबंगों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और दुकान संचालक कपिल व वरूण पर लाठी डंडों से हमला किया। दुकान संचालकों ने बताया कि करीब दो माह पहले तोड़फोड़ करने वाले मनीष व टिंकू ने उनकी दुकान से मोबाईल खरीदा था। मोबाईल को लेकर ही इनकी दुकानदार से बहस हो गई। दुकानदार कपिल व वरूण ने बताया कि उन्होंने उक्त आरोपियों से कहा कि अब रात का समय हो गया है, कल सुबह उनकी समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। इतना सुनते ही आरोपियों ने अपने चार-पांच साथियों को वहां बुला लिया।

    यह भी पढ़ें:– गृह मंत्री अनिल विज अस्वस्थ, शिकायतें लेने स्टाफ को भेजा

    जोकि लाठी-डंड़ों से लैस थे, ने आते ही दुकानदारों पर ताबड़-तोड़ हमला शुरू कर दिया और दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोपियों द्वारा की गई तोड़फोड़ से दुकान में रखे कीमती मोबईल टूट गए। पड़ोसी दुकानदारों ने घटना की सूचना तुंरत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करके सीसीटीवी फुटेज चैक किए, जिसमें आरोपी मारपीट करते साफ नजर आए। तोड़-फोड व मारपीट की घटना से नाराज व्यापरी व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा के नेतृत्व में शनिवार को सुबह झज्जर शहर पुलिस थाना में डीएसपी राहुल देव से मिले। डीएसपी ने व्यापारियों को भरोसा दिया कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here