हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश मुम्बई: एटीएस...

    मुम्बई: एटीएस ने एक संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार

    Terrorist

    मुंबई (एजेंसी)। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की एक संयुक्त टीम ने कथित रूप से आतंकवादियों से संपर्क रखने के मामले में एक व्यक्ति को मुंबई उपनगर के जोगेश्वरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान जाकिर शेख के रूप में हुई है, जिसने गिरफ्तार आतंकवादी जान मोहम्मद शेख को आतंकी गतिविधियों में मदद की थी।

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि जाकिर जान मोहम्मद को देश भर में हथियार पहुंचाने का निर्देश देता था और वह भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहा था। जान मोहम्मद शेख उन 6 आतंकवादियों में से एक है जिन्हें दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ने 14 सितम्बर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया था।

    क्या है मामला

    गौरतलब हैं कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छापेमारी की गई थी। ओसामा और कमर सहित गिरफ्तार किए गए सभी 6 आरोपियों को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया और आगे की पूछताछ के लिए उन्हें 14 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने कहा था कि पूछताछ से पता चला है कि पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल को अंडरवर्ल्ड और पाकिस्तान-आईएसआई प्रशिक्षित आतंकी मॉड्यूल के माध्यम से दो घटकों के माध्यम से संचालित किया जा रहा था।

    सूत्रों ने कहा कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों से पूछताछ से पता चला है कि वे 1993 के मुंबई विस्फोटों की तर्ज पर हमले की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आतंकियों के पास से पुलिस ने करीब 1.5 किलो आरडीएक्स भी बरामद किया था। गिरफ्तार आतंकियों ने कुछ लोगों के नाम बताए हैं जो आतंकी मॉड्यूल की मदद के लिए स्लीपर सेल के तौर पर काम कर रहे थे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।