हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान तलवारों से लै...

    तलवारों से लैस होकर हमला, युवक घायल

    Kairana News
    Kairana News: घर में घुसकर मारपीट के आरोप में चार पर रिपोर्ट दर्ज

    Hanumangarh News: पांच जनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। तलवारों से लैस होकर रात्रि को घर में घुसे बाइक सवार पांच जनों ने हमला (Attacked) कर युवक को घायल कर दिया। घायल युवक को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में पांच जनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। Hanumangarh News

    पुलिस के अनुसार निन्द्रसिंह (50) पुत्र तेजासिंह मजहबी निवासी वार्ड 2, गांव मक्कासर ने मुकदमा दर्ज करवाया कि 14 अक्टूबर को रात्रि करीब 8.30 बजे उसका पुत्र निर्मल सिंह घर में था। उस वक्त दो मोटर साइकिलों पर सवार होकर कुलदीप उर्फ कूका, गोविन्द शोरगर, गजानंद उर्फ गजिया, जस्सी उर्फ जसपाल, बलदेव उर्फ बब्बू शोरगर आए। तलवारों से लैस इन लोगों ने उसके घर का मुख्य दरवाजा खटखटाया। उसने दरवाजा खोला तो पांचों ने उसके पुत्र को जान से मारने की नीयत से तलवारों से हमला कर दिया।

    तलवारों से वार कर उसके पुत्र की दाईं आंख के ऊपर, सिर में, दाएं पैर के अंगूठे पर व घुटने पर चोटें मारी। इससे उसका पुत्र लहूलुहान होकर मौके पर गिर गया। शोर सुनकर वह, पड़ोसी गुरबक्श सिंह व मघर सिंह मौके पर आए तथा आकर निर्मल सिंह को छुड़वाया। अगर वह, उसके पड़ोसी नहीं आते तो यह पांचों जने उसके पुत्र को जान से मार देते। उसने अपने पुत्र को लहूलुहान अवस्था में टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया।

    पर्चा बयान लेने के लिए पुलिस पहुंची मगर गंभीर हालत होने की वजह से उसका पुत्र निर्मल सिंह बयान नहीं दे पाया। निन्द्रसिंह के अनुसार पांचों हमलावर नशेड़ी प्रवृत्ति के हैं। इनके खिलाफ पूर्व में भी अलग-अलग पुलिस थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच एससीएसटी सेल सीओ पुष्पेन्द्रसिंह कर रहे हैं। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– Weather Alert: यहाँ तेज मूसलाधार बारिश के प्रबल आसार!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here