हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य पंजाब कपूरथला में प...

    कपूरथला में पूर्व सरपंच के घर पर हमला, बेटे पर फायरिंग, पत्नी को धारदार हथियार से किया घायल

    कपूरथला (सच कहूँ न्यूज)। आज सुबह कुछ अज्ञात युवक (Kapurthala News) के गांव भागोबुड्ढा के पूर्व सरपंच के घर में जबरन घुस गए और फायरिंग कर दी। इस हमले में सरपंच के बेटे की जांघ में गोली लगी है वहीं दूसरी ओर पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया है। दोनों को घायलावस्था में सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    यह भी पढ़ें:– गुरुद्वारा साहिब के बाहर चली गोली, एक शख्स की मौत

    सुल्तानपुर लोधी सिविल अस्पताल में उपचाराधीन गांव भागोबुड्ढा के पूर्व (Kapurthala News) सरपंच के बेटे उडीक चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार सुबह उनके घर में 3-4 अज्ञात युवक जबरन घुस आए। आरोपियों ने घर में घुसते ही उनकी माता गीता रानी से गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। जब उसकी माता ने शोर मचाया तो आरोपियों ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। इस दौरान शोर सुनकर उसका बेटा भागकर वहां पहुंचा तो हमलावरों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में उसकी जांघ में गोली लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर गांव वासी भी मौके पर पहुंचे और हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की जिसमें से एक को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।

    घटना की जांच चल रही है | Kapurthala News

    गांववासियों ने मां-बेटे को जख्मी हालत में सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने गीता रानी को जालंधर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। थाना कबीरपुर के एसएचओ सब इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने बताया कि घटना की जांच चल रही है। घायलों के बयान पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here