हमसे जुड़े

Follow us

10.6 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home देश यूपीः बीजेपी ...

    यूपीः बीजेपी विधायक पर जानलेवा हमला

    Attack, MLA, Nand Kishore Gurjar

    बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर

    गाजियाबाद (एजेंसी ) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने के दावे कर रहे हैं, लेकिन रविवार को लोनी के बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर ही अज्ञात हमलावरों हमला कर दिया। यह घटना सीएम योगी के गाजियाबाद से लौटने के कुछ घंटों के बाद की बताई जा रही है।

    गाजियाबाद के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर जानलेवा हमला तब किया गया जब वह मेरठ से लौट रहे थे। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के फर्रुखनगर गंग नहर पाइप लाइन पर हिंडन नदी के पुल के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने विधायक की गाड़ी पर फायर किया।

    विधायक के निजी सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग की और कार को भगाकर फर्रुखनगर चौकी पहुंचे जिससे जान बची। नंदकिशोर गुर्जर मेरठ के मवाना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक से वापस अपने गनौली गांव लौट रहे थे। तभी उनकी कार को निशाना बना कार पर फायरिंग हुआ। पुलिस बादमशों की तलाश में जुटी हुई है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।