हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें हेलीकॉप्टर ने...

    हेलीकॉप्टर ने वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट पर किया हमला

    Army Helicopter Crashes

    कराकस। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा है कि वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट पर हेलीकॉटर से हमला किया गया और यह उनकी समाजवादी सरकार को अस्थिर करने की एक साजिश है। गोलियां तब चलाई गर्इं जब मादुरो राष्ट्रपति भवन में एकत्र सरकार समर्थक संवाददाताओं से सरकारी टेलीविजन पर लाइव बातचीत कर रहे थे। बाद में उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर ने सुप्रीम कोर्ट के कार्यालयों पर गोली चलाई और एक ग्रेनेड फेंका जो नहीं फटा।

    दहशत फैलाने की कोशिश

    उन्होंने कहा कि देश की हवाई रक्षा प्रणाली सक्रिय है तथा हमले को नाकाम करने में जुटी है। इसे उन्होंने एक आतंकवादी हमला और तख्तापलट का प्रयास करार दिया। मादुरो ने कहा कि इससे एक बड़ा हादसा हो सकता था जिससे कई दर्जन लोगों की मौत हो सकती थी या घायल हो सकते थे। कई विपक्षियों ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति पर यह आरोप लगाया कि उनके नए सिरे से संविधान लिखने के फैसले के खिलाफ वेनेजुएलाई लोगों के विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए उन्होंने यह दहशत फैलाने की कोशिश की है। सोशल मीडिया पर सरकार विरोधी बैनर लिए पुलिस के एक नीले हेलीकॉप्टर की तस्वीरें वायरल हुई और उसी समय एक वीडियो में पुलिस दल का एक पायलट राष्ट्रपति मादुरो की तानाशाही के खिलाफ सुरक्षा बलों के सदस्यों के एकजुट होने का आह्वन करता भी दिखा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।