हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पोलिंग बूथ पर...

    पोलिंग बूथ पर पुलिस की मौजूदगी में हत्या का प्रयास

    Dera Bassi News
    सांकेतिक फोटो

    पुरानी रंजिश को लेकर गाड़ी से टक्कर मारकर किया घायल | Sri Ganganagar News

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र के चक 16 एमएल में कल शनिवार को मतदान के दौरान पोलिंग बूथ पर पुलिस की मौजूदगी में गाड़ी से जानबूझकर टक्कर मारकर एक व्यक्ति की हत्या का प्रयास किए जाने की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर कल देर शाम को सदर थाना में दोनों पक्षों के काफी लोग इकट्ठे हो गए। Sri Ganganagar News

    देर रात तक काफी गहमागहमी रही। बाद में पुलिस ने घटना में घायल हुए बृजमोहन यादव (51)निवासी चक 16-एमएल द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर विजय जाखड़ उर्फ बिट्टू पर हत्या का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के अनुसार बृजमोहन यादव ने बताया है कि वह कल पोलिंग के दौरान पोलिंग बूथ के गेट के पास खड़ा था। वहां पुलिसकर्मी भी तैनात थे। Sri Ganganagar News

    तभी विजय जाखड़ अपनी गाड़ी लेकर आया और पुरानी राजनीतिक रंजिश के कारण जानबूझकर टक्कर मारकर उसे घायल कर दिया। पुलिस को बृजमोहन ने बताया कि विजय जाखड़ पूर्व में भी उसे धमकियां देता रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में मुकदमे भी दर्ज हैं। कल जब यह घटना हुई तो पोलिंग बूथ के पास गांव के अनेक लोग खड़े थे। वहां पर पुलिस भी तैनात थी। सदर पुलिस ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।सब इंस्पेक्टर हंसराज को जांच दी गई है। Sri Ganganagar News

    यह भी पढ़ें:– किसान और मजदूर विरोधी नीतियों के विरूद्ध सीटू ने धरना-प्रदर्शन किया

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here