हमसे जुड़े

Follow us

20.1 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पुलिस चौकी मे...

    पुलिस चौकी में पत्नी को मारने पर हुआ उतारू, गिरफ्तार

    Dablirathan Police Post

    (Dablirathan Police Post)

    हनुमानगढ़, सच कहूँ न्यूज। एक जना पुलिस चौकी में अपनी पत्नी को मरने-मारने पर उतारू हो गया। इस पर पुलिस ने उसे शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार गांव मसरूवाला निवासी राजप्रीत कौर पत्नी लखवीर सिंह मजहबी सिख गुरुवार देर शाम को सदर पुलिस थाना अधीन आने वाली डबलीराठान पुलिस चौकी में शिकायत लेकर पहुंची कि उसका पति लखवीर सिंह नशा करने का आदी है। नशे में अक्सर वह उसके साथ मारपीट करता है। परिवाद की जांच कर रहे हैड कांस्टेबल राजाराम स्वामी ने सूचना भिजवा लखवीर सिंह मजहबी सिख को चौकी में बुलाया तथा समझाइश के प्रयास किए।

    लेकिन चौकी में अपनी शिकायत करने से नाराज हुआ लखवीर सिंह पुलिस कर्मियों के सामने ही अपनी पत्नी राजप्रीत कौर से लड़ाई-झगड़ा करने लगा तथा मरने-मारने पर उतारू हो गया। इस पर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके से लखवीर सिंह (36) पुत्र स्वरूप सिंह मजहबी सिख को शांतिभंग की आशंका में सीआरपीसी की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।