हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान नोहरे पर कब्ज...

    नोहरे पर कब्जे का प्रयास, खेजड़ी के पेड़ काटे

    Kairana Crime News
    सांकेतिक फोटो

    विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

    हनुमानगढ़। भादरा थाना क्षेत्र के गांव किराड़ा बड़ा में पैतृक नोहरे पर अवैध कब्जे के प्रयास, पेड़ों की कटाई और धमकी देने का मामला सामने आया है। भादरा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, किराड़ा बड़ा निवासी अशोक कुमार आर्य (62) पुत्र लक्ष्मीचंद ने रिपोर्ट दी कि गांव के वार्ड संख्या 6 में उनका पैतृक घर और सामने स्थित नोहरा है। परिवार के सदस्य सरकारी सेवा में होने के कारण अधिकतर बाहर रहते हैं, जिसका फायदा उठाकर गांव के ही मदनलाल पुत्र हेतराम सुथार तथा उसके भतीजे महेंद्र और दीपलाल पुत्र संतलाल ने नोहरे पर कब्जा करने का प्रयास किया। Hanumangarh News

    आरोप है कि आरोपियों ने नोहरे का ताला तोड़कर वर्षांे पहले लगाए गए खेजड़ी के पेड़ों को काट दिया और अधिकांश लकड़ी चोरी कर ले गए। 1 मार्च को जब प्रार्थी ने समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा उसके भाई रमेश चंद्र पर हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान भतीजे तुलसीराम पर भी कैंची से हमला करने की धमकी दी गई। इसके बाद 15 मार्च को दोबारा समझाने पर आरोपियों ने फिर से झगड़ा कर धमकाया और कहा कि वे और पेड़ काटेंगे तथा नोहरे पर कब्जा करेंगे।

    साथ ही गांव में आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। प्रार्थी ने बताया कि नोहरे में 30-40 वर्ष पूर्व लगाए गए 25 से अधिक खेजड़ी के पेड़ों में से कई को जड़ से उखाड़ दिया गया है तथा बाकी पेड़ों को भी काफी नुकसान पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक दुनीराम को सौंपी है। Hanumangarh News