हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश Punjab Weathe...

    Punjab Weather Today: सावधान! आंधी…तूफान और भारी बारिश का अलर्ट

    Punjab Weather Today
    Punjab Weather Today सावधान! आंधी...तूफान और भारी बारिश का अलर्ट

    Haryana & Punjab Weather Today: हरियाणा और पंजाब में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। लोगों का मानसून का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। शुरूआती दौर में सुस्त दिख रहा मॉनसून अब अपने रौ में आ गया है। शनिवार को मानसून ने हरियाणा के यमुनानगर, पंचकुला और कालका में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 48 घंटे के अंदर मानसून हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब तक पहुंच जाएगा।

    वहींं पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ स्थानों पर हवा की गति भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है। जिसके कारण बिजली का संकट बन सकता है। दूसरी तरफ राजस्थान में प्री मानसून की दस्तक के साथ ही वातावरण में नवी बढ़ने के कारण उमस शुरू हो गई है। जिसकी वजह से हरियाणा में राजस्थान में रात्रि का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच गया है। हरियाणा के सिरसा व हिसार जिले में जहां दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। वहीं राजस्थान के हनुमानगढ़, गंगानगर, चूरू और बीकानेर में भी जा रात्रि का तापमान उमस की वजह से बढ़ गया। यहां दिन का तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

    हरियाणा में मानसून की तारीख तय | Punjab Weather Today

    मौसम विभाग के मुताबिक 27 जून तक मानसून हरियाणा में प्रवेश कर जाएगा। आपको बता दें कि 2021 में 30 जून 2020 को, 13 जुलाई 2019 को, 5 जुलाई 2018 को, 28 जून को मानसून ने हरियाणा में प्रवेश किया था। आपको बता दें कि इस बार मानसून ने 8 जून को केरल में प्रवेश किया है।

    अगले 5 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया | Punjab Weather Today

    मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए हरियाणा में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4-5 दिनों तक बारिश हो सकती है। उत्तरी हरियाणा के पंचकुला, अंबाला, कैथल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर और करनाल जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। इसमें से 26 और 27 जून को कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

    इन राज्यों में चलेगा बारिश का दौर | Punjab Weather Today

    वर्तमान में मॉनसून दक्षिण भारत के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत के बिहार झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी पहुंच चुका है। इसके साथ साथ आंध्र प्रदेश कर्नाटक गोवा में महाराष्ट्र में भी मॉनसून अपनी दस्तक दे चुका है। उड़ीसा व उत्तर प्रदेश में 25 और 26 जून को भारी बारिश होगी भारत मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी तेज बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश व तेलंगाना में मौसम विभाग ने पहले ही बारिश को लेकर आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विभाग की संभावना के अनुसार 30 जून तक उत्तर भारत में मॉनसून प्रवेश के साथ ही भारी बारिश का दौर चलेगा।

    पंजाब में मॉनसून इस तारीख को देगा दस्तक | Punjab Weather Today

    पंजाब में आज मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने 25 और 26 जून को पंजाब में भारी बारिश और हवा के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जबकि 27 और 28 जून को हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान राज्य में मॉनसून दस्तक दे सकता है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में शनिवार को ही मानसून ने दस्तक दे दी है, जो तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    Monsoon Update: मौसम विभाग ने दी खुशखबरी, झमाझम बारिश के लिए हो जाएं तैयार! इस दिन मॉनसून देगा दस्तक

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here