हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home खेल आस्ट्रेलियाई ...

    आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी वेतन कटौती के लिए तैयार : हेजलवुड

    Bowler Josh Hazlewood

    मेलबोर्न। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा है कि कोविड-19 के इस भयानक दौर में खेल को गतिमान रखने के लिए अगर जरुरत पड़ी तो खिलाड़ी वेतन में कटौती के लिए भी तैयार हैं। (Bowler Josh Hazlewood) पिछले सप्ताह क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा था कि वह कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति के कारण आए वित्तीय संकट से निपटने के लिए अपने 80 फीसदी स्टाफ की छुट्टी करेगा। ऐसी खबरें हैं कि अगस्त में आस्ट्रेलिया में पैसे की कमी होगी। सिडनी मॉर्निग हेराल्ड ने हेजलवुड के हवाले से लिखा है, ‘इससे मैं थोड़ा हैरान हुआ।

    • ऐसा लगा कि यह शायद क्रिकेट आस्ट्रेलिया में सही समय पर हुआ है।
    • अगर देखा जाए तो यह महामारी मार्च में आई जब फुटबाल का सीजन शुरु होता है।
    • मैं थोड़ा हैरान हुआ, लेकिन इसका कुछ तो असर होगा।
    • उन्होंने कहा, ‘हम खेल में साझेदार हैं और हमने यह पहले भी कहा है।
    • हमने ऊंचाइयों को एक साथ देखा है और अब समय है बुरे वक्त को एक साथ देखने का।
    • हेजलवुड ने कहा, ‘हम किसी एक अन्य खेल से अलग नहीं है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।