हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home खेल ऑस्ट्रेलियाई ...

    ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के वेतन में कटौती की जा सकती है: टेलर

    Mark-taylor

    मेलबोर्न (एजेंसी)। ऑस्ट्रेलियाई के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने कहा है कि कोरोना वायरस के कारण खेल गतिविधियां ठप्प होने के कारण आर्थिक चुनौती का सामना कर रहा क्रिकेट ऑस्ट्रेलियाई (सीए) कर्मचारियों के बाद खिलाड़ियों के वेतन में भी कटौती कर सकता है। (Mark Taylor) कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई है और ऐसे में विभिन्न क्रिकेट बोर्ड को आर्थिक चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन रॉबर्ट्स ने आर्थिक परेशानी का हवाला देते हुए स्टाफ को वेतन में कटौती के साथ छुट्टी पर भेज दिया था।

    सीए ने जून तक कर्मचारियों के वेतन में 80 फीसदी कटौती करने का निर्णय लिया है। 2018 तक सीए के निदेशक रह चुके टेलर ने उम्मीद जतायी है कि कर्मचारियों के बाद बोर्ड खिलाड़ियों के वेतन में कटौती कर सकता है।

    • टेलर ने कहा कि सीए के कर्मचारियों के वेतन में कटौती की गयी है।
    • अगला नंबर खिलाड़ियों का हो सकता है।
    • सीए और आॅस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ (एसीए) इस संबंध में चर्चा कर रहे हैं।
    • वह उम्मीद करते हैं कि दोनों साथ में बैठकर इस मामले का सामाधान निकालें।
    • उन्होंने कहा, ह्लछह महीने का समय काफी लंबा होता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।