हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सिक्किम में ह...

    सिक्किम में हिमस्खलन, लेफ्टिनेंट कर्नल और लांस नायक शहीद

    Avalanche
    Avalanche

    गंगटोक (एजेंसी)। सिक्किम के लुगनाक ला दर्रे में भारी हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल रॉबर्ट टी.ए. और लांस नायक सपला षणमुख राव शहीद हो गए। सेना अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को 16676 फुट की ऊंचाई पर स्थित लुगनाक ला दर्रे में भारी हिमस्खलन होने से ले. कर्नल रॉबर्ट और लांस नायक राव की बर्फ में दबने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जब यह हिमस्खलन हुआ, उस समय सेना के 22 जवान रास्ते से बर्फ हटाने में जुटे हुए थे। हिमस्खलन के तत्काल बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और 11 जवानों को बचा लिया गया। हालांकि दो शव अभी भी नहीं मिले हैं। बचाव अभियान जारी है और ले. कर्नल रॉबर्ट का शव कल रात मिला था। जबकि बचाव अभियान कल रात 10.30 बजे भी जारी रहा जिसमें लांस नायक सपला षणमुख का शव मिला।

    robert TA and S S Rao

    • जब दोनों को अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने दोनों बहादुर जांबाजों को मृत घोषित कर दिया।
    • सेना ने पुलिस में औपचारिक प्राथमिकी दर्ज करायी है।

    यह भी पढ़े – बारामुला में लश्कर के तीन आतंकवादी गिरफ्तार

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।