हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कैराना में आय...

    कैराना में आयोजित हुई अवतार माह की नामचर्चा

    Kairana News

    कैराना। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह की नामचर्चा कैराना कस्बे में मुख्य मार्ग पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के निकट धूमधाम से आयोजित की गई। नामचर्चा का शुभारंभ रविवार दोपहर करीब एक बजे ब्लॉक प्रेमी सेवक प्रताप इन्सां द्वारा ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ नारा बोलकर किया गया। इस दौरान नामचर्चा में पहुंचे बालिस्टर इन्सां, सुभाष इन्सां, सोनू इन्सां, सोमपाल इन्सां, रामकिशन इन्सां, संजीव इन्सां, मोहकम इन्सां, जयकरण इन्सां, नवीन इन्सां, ललित इन्सां, सुनील इन्सां, पारिक इन्सां, रामधन इन्सां आदि कविराज भाई-बहनों के द्वारा गाए गए गुरु एवं ईश्वर भक्ति से परिपूर्ण भजनों को सुनकर साध-संगत भाव-विभोर हो गई। Kairana News

    वहीं, प्रेमी राजेन्द्र इन्सां ने साध-संगत को पूज्य गुरु जी द्वारा संकलित ग्रन्थ बंदे से रब्ब में से संतों की वाणी पढ़कर सुनाई। नामचर्चा का संचालन कर रहे ब्लॉक प्रेमी सेवक ने साध-संगत से सेवा कार्यों में बढ़चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। ब्लॉक की अगली नामचर्चा आगामी 25 अगस्त को क्षेत्र के गांव सहपत में आयोजित की जायेगी। नामचर्चा में आसपास व दूरदराज से साध-संगत ने भाग लिया। Kairana News

    Electricity Department Raid: मॉर्निंग रेड में पकड़ी 29 घरों में बिजली चोरी, हड़कंप

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here