हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बाल अधिकारों ...

    बाल अधिकारों व अपराधों को लेकर किया जागरूक

    Kairana
    Kairana: बाल अधिकारों व अपराधों को लेकर किया जागरूक

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: शुक्रवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशन व एएसपी शामली संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम ने मिशन शक्ति-05 के तहत कस्बे में अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाया। इस दौरान मानव तस्करी से बालकों एवं किशोर श्रमिकों के बचाव व पुनर्वास, बालश्रम व भिक्षावृत्ति पर अंकुश लगाने, बचपन बचाओ आंदोलन, मानव तस्करी व बाल विवाह आदि पर रोकथाम के तहत लोगों को जागरूक किया गया। Kairana

    टीम ने कस्बे के बस अड्डों, मुख्य चौराहों, होटल व ढाबों, वर्कशॉप के मालिकों को चेतावनी दी कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को काम पर न रखा जाए। ऐसा करना दंडनीय अपराध है। साथ ही, आमजन को आपातकाल सहायता हेतु शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी गई। टीम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाने से उपनिरीक्षक रामेश्वर दयाल, हेड कांस्टेबल विजय आदि शामिल रहे। Kairana

    यह भी पढ़ें:– भास्कर स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट आयोजित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here