हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान यादगार पलो के...

    यादगार पलो के साथ आयुर्वेद संस्थान की एलुमिनाई समापन

    Jaipur News
    यादगार पलो के साथ आयुर्वेद संस्थान की एलुमिनाई समापन

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के स्थापना (Foundation Day of National Institute of Ayurveda) की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर दो दिवसीय एलुमिनाई मीट का समापन अगले साल मिलने के वादे के साथ हुआ। एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा 1970 से लेकर 2021 बैच के पूर्व विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में शिरकत की। एलुमिनाई मीट में देश-विदेश से 600 से अधिक एलुमिनाई ने विभिन्न सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों में भाग लिया। Jaipur News

    समापन कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा ने देश-विदेश से समय निकालकर आए राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के एलुमनाई का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की दो दिन में आप सभी अपने पुराने साथियों और दोस्तों से मिलकर कार्यक्रम के अनमोल ओर भावुक पलो के साथ कई अच्छी यादें और अनुभव अपने साथ यहां से आज लेकर जाएंगे। संस्थान में भविष्य में भी इस तरीके के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

    एलुमनाई एसोसिएशन के सचिव और कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर सुनील कुमार यादव ने बताया दूसरे दिन रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर के साथ विभिन्न खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया। एलुमिनाई ने संस्थान के सिम्युलेशन लैब, एनिमल हाउस, फार्मेसी विभाग, आरोग्य शाला, पांडुलिपि विभाग, शरीर रचना एवं शरीर क्रिया विभाग का दौरा किया। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में अध्यनरत विद्यार्थियों और मरीजों के लिए समय के अनुसार आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में तकनीक के साथ हो रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की। एलुमनाई सदस्यों ने संस्थान की क्लास रूम में बैठकर अपने अध्ययन के समय की यादों को अपने दोस्तों और पुराने साथियों के साथ साझा किया। कार्यक्रम में एलुमनाई अपने दोस्तों और पुराने साथियों के साथ भावुक हो गए। Jaipur News

    राजस्थान में आठ नई जिला परिषदों का होगा गठन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here